PM Kisan Yojana: जानिए किन किसानों के खाते में 2 हजार की जगह आएंगे 4 हजार रुपये, 21वीं किस्त इस तारीख को होगी जारी, पूरा अपडेट

किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के किसानों के लिए खुशखबरी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana | Image: ANI/Facebook

PM Kisan 21th Installment Date: देशभर के किसानों का इंतजार अब खत्म होने को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाले हैं। वह 19 नवंबर को योजना की अगली किस्त जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार साल भर में दो-दो हजार की तीन किस्तों में 6 हजार रुपये ट्र्रांसफर करती हैं। इस योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जा चुके हैं। अब तक इस योजना के तहत कुल 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी हुई थी। तब केंद्र सरकार की ओर से 9.7 करोड़ किसानों को लगभग 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

PM किसान योजना के लिए e-KYC जरूरी

किसानों को 21वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी है। जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराई होगी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। e-KYC किसी भी जनसेवा केंद्र से करा सकते हैं। ओटीपी आधारित-e-KYC, बायोमेट्रिक- e-KYC, फेस आधारित e-KYC

Advertisement

किन किसानों के खाते में आएंगे 4-4 हजार रुपये?

दरअसल, इस साल अगस्त में लगभग 10 करोड़ किसान पीएम-किसान योजना के लाभार्थी रहे। लेकिन केवाईसी विसंगतियों और पात्रता मानदंडों के उल्लंघन के कारण लगभग लाखों किसानों की किस्त रोक दी गई थी। ऐसे में इन्हीं किसानों के खाते में अगली किस्त के साथ बकाया 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। जिसका सीधा अर्थ यह है कि कई  किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उनके बैंक खातों में 4,000 रुपये (20वीं और 21वीं किस्त) ट्रांसफर किए जाएंगे।

लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, ये जानने के लिए आप Beneficary List जरूर चेक कर लें। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Advertisement
  • pmkisan.gov.in पर विजिट करें
  • इसके बाद आपके सामने PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा।
  • होमपेज पर 'Know Your Status' का विकल्प चुनें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा और OTP डालें। 
  • ये सभी स्टेप फॉलो करने के बाद आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी स्थिति को देख सकते हैं। इसके बाद आपको Beneficiary List देखने के लिए अपने जिले और गांव का नाम भरना होगा।

यह भी पढ़ें: EXPLAINER/ बिहार चुनाव के नतीजे में नीतीश और NDA के लिए क्या कारगर रहा?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड