अपडेटेड 24 August 2025 at 12:53 IST
जब PM मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने राम भजन पर किया ब्रेक डांस, VIDEO VIRAL
PM मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। वायरल वीडियो में वो राम के भजन पर झूमते नजर आ रहे हैं।
- भारत
- 2 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो राम की भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया भी आ रही है।
वायरल वीडियो में संजीव सान्याल राम के एक भजन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 30 सकेंड के इस क्लिप वो 'ये जो केशरी के लाल....' भजन पर झुमते नजर आ रहे हैं। वीडियो स्वराज्य कॉन्क्लेव 2025 का है। वीडियो के प्रतीक नामक के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर संजीव सान्याल की भी प्रतिक्रिया आई है।
वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा
वीडियो शेयर करने वाले यूजर प्रतीक ने अपनी पोस्ट में सान्याल के कई कामों की तारीफ करते हुए लिखा, "कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रधानमंत्री को अर्थव्यवस्था चलाने में मदद करता है, 10वीं सदी के जहाज निर्माता का कॉस्प्ले करता है, इतिहास की पाठ्यपुस्तकों को फिर से लिखता है और फिर राम भजनों पर ब्रेक डांस करता है। हां, यह @sanjeevsanyal हैं।"
अपने डांस वीडियो पर संजीव सान्याल ने क्या कहा?
वहीं, इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, संजीव सान्याल ने X पोस्ट में लिखा, उम्मीद नहीं थी कि वीडियो इतना व्यापक रूप से प्रसारित होगा। "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि स्वराज्य कॉन्क्लेव में मेरे नाचने का एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया। मैं चाय पीने के लिए एंटे-रूम की ओर जा रहा था, तभी मेरी मुलाकात गलियारे में नाच रहे एक समूह से हुई। मैं लगभग 30 सेकंड के लिए उनके साथ शामिल हुआ, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना लोकप्रिय हो जाएगा!!!"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 12:53 IST