मुहर्रम जुलूस में 30,000 लोगों को मारने की थी साजिश! मंगवाया था 50 किलो जिंक फॉस्फाइड, फैयाज नाम का आरोपी गिरफ्तार; 14900 जहरीले कैप्सूल मिले

मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस को निशाना बनाकर हजारों लोगों की जान लेने की एक बड़ी और खौफनाक साजिश का समय रहते पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Muharram procession
Muharram procession | Image: Republic

मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस को निशाना बनाकर हजारों लोगों की जान लेने की एक बड़ी और खौफनाक साजिश का समय रहते पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं, जिनमें चूहे मारने वाला जानलेवा रसायन जिंक फॉस्फाइड मिलाया गया था।

गिरफ्तार युवक की पहचान फैयाज प्रेमजी के रूप में हुई है। पुणे के विमान नगर का रहने वाला फैयाज BBA पढ़ा-लिखा है और पेशे से पेंट का कारोबार करता है। पुलिस के मुताबिक, उसने जुलूस से करीब 15 दिन पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में किराए का एक मकान लिया था और वहीं रहकर कई दिनों तक कैप्सूलों में जहर भरने का काम किया।

कैसे हुआ खुलासा?

मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना किसी अनुमति के भीड़ में कैप्सूल बांट रहा है। इसी बीच रात करीब चार बजे एक व्यक्ति सलमान सैयद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध फैयाज को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका मकसद मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को जहर देकर नुकसान पहुंचाना था।

Advertisement

क्या थी पूरी साजिश?

जांच में सामने आया कि फैयाज ने करीब 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगवाया था और हर कैप्सूल में लगभग एक ग्राम जानलेवा जहर भरा था। उसका टारगेट 30,000 कैप्सूल तैयार कर जुलूस में बांटना था, जिससे 30 हजार से अधिक लोग निशाने पर थे। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते वह कैप्सूल बांटने में कामयाब नहीं हो सका और 14,900 कैप्सूल जब्त कर लिए गए।

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी फैयाज साल 2025 में ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन यात्राओं का उद्देश्य क्या था और क्या इस साजिश का किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से कोई संबंध है।

Advertisement

पुलिस का बयान

डीसीपी (सेंट्रल रीजन, जोन 1) जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी के पास से आधार कार्ड और पासपोर्ट भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल उसके मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति या संगठन शामिल था या नहीं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आरोपी का मोटिव अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR से कश्मीर तक कांपी धरती, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड