1 बिलियन इंटरनेट यूजर्स और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ChatGPT यूजर्स भारत में हैं, यंग इंडिया को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता- पीयूष गोयल

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक समिट 2025 में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उसकी महत्वाकांक्षी राह पर आगे बढ़ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic India Economic Summit 2025
AI में युवा भारत करेगा कमाल बोले पीयूष गोयल | Image: Republic

Republic India Economic Summit 2025: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के नोएडा स्थित हेडक्वार्टर में शुक्रवार, 28 नवंबर को इंडिया इकोनॉमिक समिट 2025 का आयोजन हुआ। रिपब्लिक टीवी पांचवीं बार इंडिया इकोनॉमिक समिट का आयोजन कर रहा है। इस समिट में देश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी राय रखी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ChatGPT यूजर्स बन गया है।

इंडिया इकोनॉमिक समिट 2025 का थीम "भारत का वैश्विक पल" यानि “India’s Global Moment” है, जो देश के बढ़ते आर्थिक प्रभाव, उभरते वैश्विक अवसरों और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उसकी महत्वाकांक्षी राह पर जोर देगा। यह समिट भारत के बड़े पॉलिसी-मेकर्स, इकोनॉमिस्ट्स, ग्लोबल बिजनेस लीडर्स और इनोवेटर्स को एक प्लेटफॉर्म पर ला रहा है।

भारत में 1 बिलियन इंटरनेट यूजर्स -पीयूष गोयल

इंडिया इकोनॉमिक समिट 2025 में 'इंडिया एट द पॉइंट ऑफ इन्फ्लेक्शन' टॉपिक पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, बताया कि भारत ने 1 बिलियन इंटरनेट यूजर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल कर लिया है और अब दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ChatGPT यूजर भी बन गया है, जो डिजिटल रूप से एम्पावर्ड युवा भारत के आने का संकेत है जो देश के विकास के अगले फेज को पावर देने के लिए तैयार है।

विकिसत भारत बनाने में युवाओं को होगा अहम योगदान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विकसित भारत पर बात करते हुए कहा कि इन डिजिटल अचीवमेंट्स को सीधे तौर पर सरकार के पहले बेसिक जरूरतों को पूरा करने पर फोकस से जोड़ा, जिससे लाखों युवाओं के लिए बड़ा सपना देखने, बड़ा सोचने, बड़ी ख्वाहिश रखने और बड़ा हासिल करने का बेस तैयार हुआ।

Advertisement

पीयूष गोयल ने चाणक्य को क्यों किया याद?

पीयूष गोयल ने तीन-पिलर ग्रोथ स्ट्रैटेजी के बारे में भी बताया जो भारत को भविष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। बड़े पैमाने पर सोशल वेलफेयर डिलीवरी, रिकॉर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट जिससे नौकरियां और कनेक्टिविटी बनेगी और इनकम-टैक्स में कटौती और रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों पर कम GST के जरिए कंज्यूमर खर्च को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा ये तीन पिलर भारत को आगे ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने चाणक्य की चर्चा करते हुए कहा कि  यही विजन 2,300 साल पहले चाणक्य ने अर्थशास्त्र में वृद्धि (ग्रोथ), पालन (गुड गवर्नेंस और कम्प्लायंस) और योगक्षेम (सबकी भलाई) के जरिए बताया था।

यह भी पढ़ें: Republic India Economic Summit 2025 का धमाकेदार आगाज

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड