'बंगाल चुनाव की ड्यूटी से IPS अजय पाल शर्मा को हटाएं...', सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका, UP के 'सिंघम' को लेकर घमासान जारी

IPS Ajay Pal Sharma: बंगाल चुनाव के बीच IPS अजय पाल शर्मा लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनके खिलाफ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई है। इसमें उन्हें बंगाल चुनाव की ड्यूटी से हटाने की मांग की गई है।

Follow : Google News Icon  
IPS Ajay Pal Sharma
IPS अजय पाल शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका | Image: X

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में आज (29 अप्रैल) को दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इस बीच UP कैडर के IPS अजय पाल शर्मा को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। उनको लेकर देर रात सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर हुई है। इसमें उन्हें चुनाव की ड्यूटी से तुरंत हटाने की मांग की गई।

UP के 'सिंघम' के नाम से मशहूर IPS अजय पाल शर्मा की बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनाती हुई है। हालांकि वे TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के साथ जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में हैं।

याचिका में लगाए गए ये आरोप

अब IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दी गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ऑब्जर्वर के तौर उनकी भूमिका निष्पक्ष नहीं रही। जब से उनकी दक्षिण 24 परगना जिले में तैनाती हुई है, वे राजनीतिक उम्मीदवारों को डरा-धमका रहे हैं, उन पर गलत तरीके से दबाव बना रहे हैं।  याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि शर्मा अपनी ताकत का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए कर रहे हैं और ये एक स्वतंत्र चुनाव की प्रक्रिया के खिलाफ है।

याचिका में उनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल खराब की बात कही गई। ये भी आरोप लगाया कि उनके डराने-धमकाने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार की वजह से सभी उम्मीदवारों को 'बराबरी का मौका' नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा साल 2011 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। सख्त रवैये के चलते उन्हें यूपी का 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। वे अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर जैसे जिलों में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए और कई एनकाउंटर का नेतृत्व भी किया। अजय पाल शर्मा मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। फिलहाल वे तैनाती प्रयागराज में ज्वाइंट सीपी के पद पर तैनात हैं।

बंगाल चुनाव के बीच क्यों विवादों में?

बंगाल चुनाव के बीच IPS अजय पाल शर्मा तब TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी देने के बाद सुर्खियों में आए। उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर इस पर बवाल खड़ा हो गया। उन्हें जब TMC नेता और उम्मीदवार जहांगीर खान के समर्थकों द्वारा धमकाने की शिकायत मिली, तो वे तुरंत उनके घर पहुंच गए। जहां वे सख्त स्वर में चेतावनी देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने बदमाशी की, तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा। उन्होंने 'अच्छे से खबर' लेने की भी बात कही।

Advertisement

TMC नेता IPS अजय पाल शर्मा की तैनाती पर भड़क गए। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनकी तैनाती पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: 'बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए ये तरीका...', RG Kar रेप पीड़िता के पिता हुए भावुक, मां बोलीं- हमें न्याय जरूर मिलेगा

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड