'बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए ये तरीका...', RG Kar रेप पीड़िता के पिता हुए भावुक, मां बोलीं- हमें न्याय जरूर मिलेगा
आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता के पिता भावुक हो गए। उन्होंने अफसोस जताया कि बेटी के इंसाफ के लिए यह तरीका अपनाना पड़ रहा है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार (19 अप्रैल 2026) को मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में सात जिलों के 142 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। इस बीच, आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ और पिता शेखररंजन देबनाथ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शेखररंजन देबनाथ भावुक हो गए।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने के बाद कहा कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। साथ ही भरोसा जताया कि जनता उन्हें ही जिताएगी।
EVM के बटन में दिक्कत- रत्ना देबनाथ
भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ कहती हैं, 'हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा। लोग हमें ही वोट देंगे।' इसके अलावा रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि EVM के बटन में कुछ दिक्कत है। इसे दबाने में समय लग रहा है। मैं अधिकारी को इस बारे में बताऊंगी। मैं हर उस वोटर का शुक्रिया अदा करती हूं जो वोट डालने के लिए जल्दी आए।'
रत्ना देबनाथ की वोटरों से अपील
उन्होंने आगे मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, 'मैं सभी वोटरों से अपील करती हूं कि वे बाहर निकलें और वोट डालें। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।'
Advertisement
आरजी कर रेप पीड़िता के पिता हुए भावुक
वहीं पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ वोट डालने जाने की बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि अपनी बेटी के लिए इंसाफ पाने के लिए हमें यह तरीका अपनाना पड़ रहा है। लेकिन हम जीतेंगे और अपनी बेटी के लिए इंसाफ जरूर पाएंगे। हम जनता के साथ हैं।'
पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार हैं रत्ना देबनाथ
बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।