पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग, 142 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद; किन हाई प्रोफाइल सीटों पर नजरें?

West Bengal Chunav Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

Follow : Google News Icon  
बंगाल विधानसभा चुनाव
बंगाल विधानसभा चुनाव | Image: Republic

West Bengal Election Phase 2 Voting 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू गया है। इस चरण में कुल 142 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें कोलकाता समेत 6 जिले शामिल हैं।

इस चरण में करीब 3.21 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें पुरुष और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है। जबकि थर्ड जेंडर मतदाता भी इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।  

1,448 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

इसी के साथ कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी। आज जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें भवानीपुर भी है, जहां सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह भाजपा के मौजूदा MLA हैं।

किस जिले की किन सीटों पर वोटिंग?

इस चरण में जो दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उनमें मुख्ममंत्री ममता बनर्जी (भवानीपुर), नेता प्रतिपक्ष  सुवेंदु अधिकारी (भवानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), रूद्रनील घोष (शिबपुर), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी) शामिल हैं। सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं।

Advertisement

शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। इसके अलावा संवेदनशील माने जाने वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। 

पहले चरण में 152 सीटों पर हुआ था मतदान

बता दें कि बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुए थे जिनमें 3.61 करोड़ मतदाताओं में से करीब 3.36 करोड़ लोगों ने मतदान किया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bengal Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू, पल-पल का अपडेट

 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड