LIVE BLOG

Bengal Election 2026 Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, करीब 91.41% मतदान दर्ज

West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आज 142 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। कई सीटों पर बीजेपी और TMC के बीच कड़ा मुकाबला है। 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषण किए जाएंगे।

West Bengal Elections 2026 Voting
West Bengal Elections 2026 Voting | Image: Republic

West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting : पश्चिम बंगाल में आज (29 अप्रैल) दूसरे और आखिर चरण का मतदान है। 142 सीटों पर आज मतदाता प्रत्याशियों की 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 


अंतिम चरण में लगभग 91.41 प्रतिशत मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में लगभग 91.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


Bengal Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: 'TMC को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे'

Bengal Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: RG कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या की शिकार छात्रा की मां और पानीहाटी से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, "लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद; इस बार जितनी ज़्यादा वोटिंग हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। लोग TMC को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। हर कोई ममता बनर्जी को हटाने के लिए तैयार है। हमें बस एक ही अफसोस है कि जब ऐसी कोई घटना होती है, तो हमारी महिला मुख्यमंत्री खुद ही महिलाओं का अपमान करती हैं... जो लोग ऐसी बातें कहते हैं कि लड़कियों को रात 8 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। जब मेरी बेटी की हत्या हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि लड़कियों को नाइट ड्यूटी नहीं करनी चाहिए। इस बार बंगाल इसके खिलाफ लड़ेगा..."


Advertisement

West Bengal Election Live UPDATES: मतदान के बाद भी तैनात रहेंगे सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां

West Bengal Election Live UPDATES: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद भी राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 700 कंपनियां राज्य में ही रुकी रहेंगी। ये कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी संभालेंगी। 


शाम 5 बजे तक 89 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

बंगाल में दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर वोटिंग के बीच शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, पहले फेज में अबतक 89.9 प्रतिशत मतदान हुए थे। 


Advertisement

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक का 78 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

बंगाल में दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

हुगली - 80.77 फीसदी
हावड़ा - 77.72 फीसदी
कोलकाता उत्तर - 78 फीसदी
कोलकाता दक्षिण - 75.38 फीसदी
नदिया - 79.79 फीसदी
उत्तर 24 परगना - 77.39 फीसदी
पूर्व बर्धमान - 83.11 फीसदी
दक्षिण 24 परगना - 76.75 फीसदी


ममता के गुंडे मतदाता नहीं हैं- शुभेंदु अधिकारी

नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर- नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बूथ नंबर 217 पर गुंडों ने मुझ पर हमला किया... ममता के गुंडे मतदाता नहीं हैं; वे सभी बाहरी लोग हैं।


'चुनाव आयोग के कुप्रबंधन के कारण...'

बेलेघाटा AC से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, "लोग दीदी के समर्थन में हैं, लेकिन चुनाव आयोग के कुप्रबंधन के कारण मतदान धीमी गति से हो रहा है। लोग SIR के लिए कतारों में खड़े थे और अब EC के कुप्रबंधन के कारण भी उन्हें कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। महिला मतदाता और वरिष्ठ नागरिक मतदाता वोट डालने के लिए आगे आ रहे हैं, और यह एक अच्छा संकेत है।"


'जहां EVM पर मिले टेप, वहां फिर से वोटिंग होगी'

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में काले या सफेद टेप मिलने की शिकायत मिली है, वहां दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराया जाएगा। अगर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में ही दोबारा मतदान कराया जाएगा।
 


बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना असंभव- अधीर रंजन

बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है। इस बार लोग भारी संख्या में चुनाव में शिरकत कर रहे हैं। आम लोगों को लगता है कि बूथ-बूथ जाकर लोग मतदान करने में सक्षम होंगे क्योंकि भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात किया गया है... आम लोग भयभीत न होकर बूथ जाकर चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।"


दोपहर 1 बजे तक 61 फीसदी से ज्यादा मतदान

बंगाल में दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक 61.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

हुगली -  64.57%

हावड़ा - 60.68%

नार्थ कोलकाता - 60.18%

साउथ कोलकाता  - 57.73%

नादिया -  61.41%

नार्थ 24 परगना -  59.20%

पूरब बर्धमान - 66.80%

साउथ 24 परगना - 58.58%


सौरव गांगुली ने पत्नी संग वोट डाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली ने दक्षिण 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


बंगाल 'चोर मुक्त' होना चाहिए- नौशाद सिद्दीकी

ISF अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी कहते हैं, "बंगाल 'चोर मुक्त' होना चाहिए... बूथों पर जाकर देखिए, सालों बाद शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है। हम यही चाहते थे। आप जिसे चाहें उसे वोट दें, लेकिन शांति से दें।"


BJP उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर हमला

बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ। विकास सरदार ने कहा, "हर जगह गुंडागिरी हो रही है। वोट लूट हो रही थी। मेरे जाने के बाद 250 TMC के गुंडों ने मेरे पर हमला किया। मेरे सुरक्षाकर्मी की गन भी छीन ली..."


सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 39.97 फीसदी मतदान हुआ है। 

हुगली -  43.12%

हावड़ा - 39.45%

नार्थ कोलकाता - 38.39%

साउथ कोलकाता  -  36.78%

नादिया -  40.34%

नार्थ 24 परगना -  38.43%

पूरब बर्धमान - 44.50%

साउथ 24 परगना - 37.92%


'NIA की टीम हमें डराने के लिए यहां आई है'

भांगर से TMC उम्मीदवार शौकत मोल्ला ने कहा, "NIA की टीम हमें डराने के लिए यहां आई है। हमने चुनाव के दिन कभी NIA, CBI या ED को नहीं देखा था। यह पहली बार है जब हम ऐसा देख रहे हैं। हम डरेंगे नहीं..."


मेरे सिर पर 6 टांके लगे हैं- भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर

नादिया के छपरा विधानसभा सीट के हत्रा पंचायत के बूथ नंबर 52 के भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर ने कहा, "वहां कुछ TMC के गुंडे छिपे हुए थे। उनके खिलाफ कई केस हैं। जनियालामुल्ला एक क्रिमिनल है। उसके पास एक गन थी और 2 और लोगों के पास भी गन थी। वे उन्हें लहरा रहे थे। फिर, करीब 15-20 और लोग हमारी तरफ आए। उनके पास लोहे की रॉड और बेंत थीं। उन्होंने पहले मुझ पर हमला किया और मुझे मारा, जिससे मैं गिर गया। उसके बाद, वे मुझे बार-बार मारते रहे। उन्होंने मेरे साथ लोगों पर भी हमला किया। मेरे सिर पर 6 टांके लगे हैं। मैं चाहता हूं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। मुझे इंसाफ चाहिए..."


शुभेंदु अधिकारी का बयान

नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर- नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां BNSS की धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?"
 


BJP जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है- CM ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, "देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। जरा इस ज़ुल्म को देखिए। किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांति से होती है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इरादा बिल्कुल साफ है कि BJP जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।"


दूसरे चरण में अब तक 18 फीसदी मतदान

बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 9.30 बजे तक 142 सीटों पर 18.39% मतदान हुआ है। जानिए कहां कितने प्रतिशत वोट पड़े?

हुगली -  20.16 %

हावड़ा - 17.76 %

नार्थ कोलकाता - 17.28 %

साउथ कोलकाता  -  16.81 %

नादिया -  18.50%

नार्थ 24 परगना -  17.81%

पूरब बर्धमान - 20.86 %

साउथ 24 परगना - 17.25%


मतदान के बीच हावड़ा में हंगामा

हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में दो गुटों के बीच EVM को लेकर झड़प हो गई। EVM में तकनीकी खराबी के बाद झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। 


अभिषेक बनर्जी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला।


शुभेंदु अधिकारी ने किए हनुमान मंदिर में दर्शन

पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा, "ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कीजिए..."


भजन गाते हुए वोट डालने पहुंचे लोग

ISKCON के भिक्षु विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में अपना वोट डालने जाते समय 'हरे कृष्ण' का जाप कर रहे हैं और 'भजन' गा रहे हैं।


TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने डाला वोट

दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया। उन्होंने, “हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। 27 लाख वोटों को कांटा गया है। जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे। यह कारण है कि मत प्रतिशत बहुत ज्यादा है। लोग प्रतिशोध के लिए वोट दे रहे हैं। पिछले 5 महीनों से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग लोगों के साथ मजाक कर रहा है। हमने पहले फेज में जो काम शुरू किया था वह दूसरे फेज में पूरा हो रहा है...”


हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा- RG Kar पीड़िता की मां

मतदान के बीच आर जी कर पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, "हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा। लोग हमें ही वोट देंगे।" वहीं, पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ वोटिंग के बीच भावुक हुए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि अपनी बेटी के लिए इंसाफ पाने के लिए हमें इस तरीके का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन हम जीतेंगे और अपनी बेटी के लिए इंसाफ हासिल करेंगे... हम जनता के साथ हैं। 


PM मोदी ने बंगाल की जनता से की वोटिंग की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बंगाल की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने लिखा, “आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपने मत का प्रयोग करें, ताकि हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाया जा सके। विशेष रूप से, यह अत्यंत आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति और युवा शक्ति बड़ी संख्या में बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।”


सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह

कोलकाता के नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डालने पहुंचे।


142 सीटों पर वोटिंग शुरू

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान करोड़ों मतदाता 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। कई सीटों पर बीजेपी और TMC में कड़ी टक्कर है। 


भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में कड़ा मुकाबला

दूसरे चरण का सबसे बड़ा मुकाबला भवानीपुर में है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (TMC) अपने गढ़ में BJP के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ दोबारा चुनाव लड़ रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले ने लोगों का जबरदस्त ध्यान खींचा है, और दोनों ही पार्टियां इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।


142 सीटों पर होगी वोटिंग

दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। कोलकाता और उसके आस-पास के जिले में मतदान होंगे। विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 3.22 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करने के हकदार हैं। 57,000 से ज्यादा दिव्यांग वोटर (PWD) हैं। चुनाव आयोग ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। इनमें 39,301 मुख्य स्टेशन और 1700 सहायक स्टेशन शामिल हैं।


मतदान से पहले मॉक पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल चल रहे हैं। नादिया के करीमपुर में मॉल पोल चल रहे हैं। वोटिंग शुरू होने वाली है। 

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड