Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंची पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह, पुलिस एनकाउंटर पर उठाया सवाल, कहा-सामने से हमला...

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के बिलौटी गांव पहुंचीं और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bharat Tiwari Encounter
भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंची पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह | Image: ANI

बिहार के भोजपुर जिले में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एनकाउंटर को लेकर बिहार पुलिस सवालों के घेरे में हैं। पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवार के समर्थन में आम लोगों के साथ अब कई चर्चित हस्तियां भी सामने आ रही हैं। इस कड़ी में पवार स्टार, पवन सिंह की पत्नी ज्योति से भरत के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची।

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह मंगलवार को आरा के बिलौटी गांव पहुंचीं और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्योति ने भरत की मां और बहन को गले लगाया और उनके आंसू पोंछे।  परिवार से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा, 'हम भरत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे। आपकी इस लड़ाई में हम साथ हैं।'

हम भरत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे-ज्योति सिंह 

पीड़ित परिवार से मुलकात के बाद मीडिया से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा, "हम भरत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे। यह लोकतंत्र है, हर किसी को अपनी आवाज उठाने, सवाल करने और शिकायत दर्ज कराने की आजादी है, इसलिए न्याय मिलना चाहिए। अगर उन्होंने पहले ही अपना हथियार पुलिस को सौंप दिया था, तो पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए था "

ज्योति सिंह ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल 

वहीं, बिहार पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए ज्योंति सिंह ने कहा, "एनकाउंटर तब होता है जब आप पर सामने से हमला हो। भरत ने तो अपना हथियार पहले ही पुलिस को सौंप दिया था। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि एनकाउंटर सही था। जांच-पड़ताल होगी। मुझे उम्मीद है कि सरकार दोषियों को पकड़ेगी और उन्हें कड़ी सजा देगी।"

Advertisement

परिवार से मिलकर भावुक हुए ज्योति सिंह

ज्योति सिंह के घर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। फूट-फूटकर रो रही मां और बहन को संभाला। परिवार के साथ लंबी बातचीत के दौरान ज्योति सिंह भावुक हो गईं। बता दें कि इससे पहले पवन सिंह ने भी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले में उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि भरत तिवारी गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाते थे।

कैसे हुआ था एनकाउंटर

बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में रहने वाले भरत तिवारी का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था। ऐसे में 17 जून 2026 को पुलिस जब भरत को पकड़ने पहुंची तो काफी देर तक तनातनी के बाद भरत का एनकाउंटर कर दिया गया। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ लिया। अब बिहार सरकार इस पुलिस एनकाउंटर की न्यायिक जांच की बात कही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  बाली ट्रिप, पासपोर्ट चोरी, फिर मर्डर... केतन के पिता का सिया पर खुलासा
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड