BREAKING: बिहार में बवाल, CM हाउस का घेराव कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, कन्हैया समेत पुलिस हिरासत में कई कार्यकर्ता

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीएम नीतीश कुमार के आवार का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
patna news congress leader Kanhaiya kumar taken into custody while going to cm residence protest
BREAKING: बिहार में बवाल, CM हाउस का घेराव कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प | Image: PTI

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। यहां सीएम नीतीश कुमार के आवार का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्‍हैया के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष उदयभान और स्‍टेट प्रेसिडेंट गरीबदास समेत 30 से ज्‍यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कांग्रेसी पीछे नहीं हटे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कराए या फिर जेल ले जाए। कन्हैया ने कहा पुलिस को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, जो पानी कार्यकर्ताओं पर फेंकी गई उसे नल जल से लोगों के घरों तक पहुंचाते तो अच्छा होता। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प के बाद पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़कर बस में थाने ली गई। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से उलझते रहे और हंगामा होता रहा। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार अपनी यात्रा पलायन रोक, नौकरी दो लेकर आज पटना पहुंचे थे। आज इस यात्रा का समापन होगा। 


कन्हैया के पदयात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट

कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा में हर दिन बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों बेगूसराय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे थे। पटना में आज सचिन पायलट इस पद यात्रा में शामिल हुए हैं। बता दें कि गुरुवार को कन्हैया कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि ‘पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पटना साहिब से चलेगी। उन्होंने बिहार को रोजगार और अधिकार के लिए लोगों से पटना में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़कर कदम से कदम मिलाते हैं और नया बिहार बनाते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: पति की उठ रही थी अर्थी, तभी पत्‍नी ने कुछ देखा और घुमा दिया फोन; फिर

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड