Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, थाइलैंड से दिल्ली लाने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी

गोवा अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गोवा पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को गोवा ले जाने की अनुमति दी गई है। कोर्ट ने गोवा पुलिस को 48 घंटे का ट्रांजिट समय दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Patiala House Court sends Luthra brothers on 2-day transit remand
लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा | Image: ANI

Goa Night Club Fire : गोवा के अर्पोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से निर्वासित कर भारत लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला ने गोवा पुलिस की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड अर्जी को मंजूर कर लिया है। कोर्ट ने गोवा पुलिस को 48 घंटे का समय दिया, जिस दौरान पुलिस लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जाकर संबंधित कोर्ट में पेश करेगी। यह मामला लापरवाही से मौत का है। जांच में पता चला कि क्लब बिना जरूरी परमिशन और फायर सेफ्टी उपायों के चल रहा था। कोई इमरजेंसी एग्जिट तक नहीं था और फायर ब्रिगेड की पहुंच मुश्किल थी।

अग्निकांड के बाद भाग गए थे थाईलैंड

लूथरा ब्रदर्स आग लगने के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड भाग गए थे। भारतीय एजेंसियों के प्रयास से उनका पासपोर्ट सस्पेंड किया गया और इंटरपोल की मदद से थाईलैंड में पकड़ा गया। पहले दिल्ली कोर्ट ने उनकी ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल भी खारिज कर दी थी। गोवा पुलिस अब दोनों से पूछताछ करेगी और मामले की गहराई से जांच होगी। इस मामले में अन्य आरोपी क्लब के पार्टनर और मैनेजर, पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

बॉलीवुड थीम पर चल रही थी पार्टी

6 दिसंबर को गोवा के नाइट क्लब में जो खौफनाक अग्निकांड हुआ था, उसमे 25 लोगों की जान चली गई थी। अग्निकांड के दौरान लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे। वो यहां एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वो दोनों अगली ही फ्लाइट से थाइलैंड भाग गए। 6 दिसंबर की उस खौफनाक रात को क्लब में बॉलीवुड थीम वाली पार्टी चल रही थी। जिसमें करीब 100 लोग मौजूद थे। आग रात करीब 11:45 बजे शुरू हुई और तेजी से फैल गई। 23 लोगों की धुएं से दम घुटने की वजह मौत हुई। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर रेखा सरकार के मंत्री सिरसा ने मांगी माफी, ठीकरा AAP पर फोड़ा; कहा- यह असंभव है कि 9-10 महीन में AQI...

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड