25 साल नहीं बदलेगा सपा अध्यक्ष, अखिलेश ही बॉस? भरे सदन में अमित शाह ने कर दी भविष्यवाणी, हाथ जोड़कर खड़े हो गए मुखिया

लोकसभा में अमित शाह ने भविष्यवाणी कर डाली कि अखिलेश यादव अगले 25 साल तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे। ये सपा मुखिया के आरोपों पर पलटवार था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah- Akhilesh Yadav
अमित शाह-अखिलेश यादव | Image: Sansad TV

Amit Shah-Akhilesh Yadav: संसद में वक्फ बिल पर चर्चा राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों के चयन तक पहुंच गई। यहां अखिलेश यादव ने इस बहस की शुरुआत की थी और उसके बाद अमित शाह मैदान में आए और अपने गंभीर शब्दों वाणों से ना सिर्फ अखिलेश यादव, बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी कहीं ना कहीं टारगेट किया। हालांकि लोकसभा में अखिलेश यादव और अमित शाह के बीच ये बहस हंसी मजाक के साथ शुरू हुई थी, जो निकलकर एक गंभीर विषय तक पहुंच गई।

लोकसभा में अमित शाह ने भविष्यवाणी कर डाली कि अखिलेश यादव अगले 25 साल तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे। ये सपा मुखिया के आरोपों पर पलटवार था, जिन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सत्तापक्ष पर कटाक्ष किया था।

संसद में कहां से शुरू हुई बहस?

अखिलेश यादव ने सवाल उठाए कि जो पार्टी ये कहती हो कि वो दुनिया की सबसे बड़डी पार्टी है, वो अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक नहीं चुन पाए हैं। बीजेपी पार्टी आखिर क्या है? अखिलेश यादव ने वक्फ बिल पर चर्चा के बीच तंज कसा तो सदन में बैठे उनके सहयोगी समर्थन देने लगे। इस बीच पीछे बैठीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मुस्कराते हुए दिख रही थीं। उधर से अमित शाह ने हाथ उठा दिया और जवाब देने के लिए सदन में खड़े हो गए।

अखिलेश यादव की बात को लेकर लोकसभा में अमित शाह ने हंसते हुए गंभीर पलटवार किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर शाह ने कहा- 'अखिलेश जी ने हंसते-हंसते कहा है तो मैं भी हंसते-हंसते जवाब देता हूं। सामने बैठी पार्टियों में 5 लोगों में से ही अध्यक्ष चुनना है, वो भी परिवार में से। बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ता हैं। हमें करोड़ों सदस्यों में से प्रक्रिया करके सदस्य को चुनना है तो इसमें देर लगेगी। लेकिन आपको (अखिलेश यादव) को बिल्कुल देर नहीं लगेगी।' इसी बीच शाह ने एक भविष्यवाणी कर दी और कहा कि मैं कह देता हूं कि आप (अखिलेश यादव) 25 साल तक अध्यक्ष हो। अमित शाह के जवाब पर पूरा सदन हंसने लगा। जोर जोर से सांसदों ने ठहाके लगाए।

Advertisement

अमित शाह की बात पर डिंपल भी हंसने लगीं

अमित शाह की बात सुनने समय अखिलेश यादव बैठ गए थे। वो भी इस बात पर हंस रहे थे और डिंपल यादव भी मुस्करा रही थीं। जब अखिलेश का नाम शाह ने लिया था तब वो हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे। गृह मंत्री की बात पूरी होने के बाद अखिलेश यादव फिर से खड़े हुए और अपनी बात को आगे बढ़ाया। सपा सांसद ने कहा कि जो बात निकलकर आ रही है, वो मैं आगे बढ़ा दूं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि कुछ दिन पहले जो यात्रा हुई है कहीं वो 75 वर्ष के विस्तार वाली यात्रा तो नहीं थी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने पूछा- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं चुन पा रही? लगे ठहाके, अमित शाह ने तपाक उठकर दिया जवाब फिर...

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड