अपडेटेड 3 July 2024 at 14:05 IST

राज्यसभा में PM मोदी ने इमरजेंसी का किया जिक्र, कहा-देश में कांग्रेस संविधान का सबसे बड़ा विरोधी है

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और पार्टी को संविधान विरोधी बताया।

Follow : Google News Icon  
PM Modi Rajya Sabha Address
PM Modi Rajya Sabha Address | Image: ANI

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए इमरजेंसी का भी जिक्र किया और कहा कि जो कांग्रेस संविधान का सबसे बड़ा विरोधी है वो बीजेपी पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाती है।

राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान लाइट हाउस का काम करता है। दिशा दर्शक का काम करता है। हमारा मार्गदर्शन करता है। संविधान हमारे लिए ये कोई आर्टिकल्स का कंपाइल मात्र नहीं है, हमारे लिए उसकी प्रेरणा और उसके शब्द भी मूल्यवान है। किसी भी सरकार की कार्यकलापों में संविधान मार्गदर्शक का काम करता है। संविधान हमें तोड़ना नहीं जोड़ना सिखाता है।

देश में कांग्रेस संविधान का सबसे बड़ा विरोधी है-PM मोदी

बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री के बोलने के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन का वॉकआउट किया और बाहर चले गए। विपक्ष के इस कदम पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज वो सदन छोड़ के नहीं गए आज वो मर्यादा छोड़ के गए हैं। आज उन्होंने मुझे पीठ नहीं दिखाई है, भारत के संविधान को पीठ दिखाई है। देश में कांग्रेस संविधान का सबसे बड़ा विरोधी है। भारत के संविधान की इससे बड़ी अपमानित बात नहीं हो सकती, As House of elders हमें देश का मार्गदर्शन करना है। मैं उनके आचरण की भर्त्सना करता हूं।

झूठ फैलाने वालों की सच सुनने की ताकत नहीं-पीएम मोदी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश देख रहा है कि झूठ फैलाने वालों की सच सुनने की ताकत नहीं होती, जिनका सत्य से मुकाबला करना, जिनके पास हौंसला नहीं है। वो बैठकर इतनी चर्चा के बाद उठाए गए सवालों का जवाब भी नहीं सुना। कांग्रेस जो हमारे उपर संविधान को अपमान करने का आरोप लगाती ही वो भूल जाती है कि उसके ही शासनकाल में देश में इमरजेंसी लगाया गया था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Parliament Live: किसानों, मछुआरों, दिव्यांगों के लिए सरकार ने क्या-क्या किया? PM मोदी ने बताया

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 July 2024 at 14:05 IST