अपडेटेड 3 July 2024 at 13:32 IST

Parliament Live: किसानों, मछुआरों, दिव्यांगों के लिए सरकार ने क्या-क्या किया? PM मोदी ने बताया

किसानों को दी जाने वाली सुविधा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने कृषि को एक व्यापक स्वरूप में देखा है और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया है।

PM Modi
राज्यसभा में पीएम मोदी | Image: ANI

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस सालों में किसानों और मछुआरों के लिए बीजेपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को दोहराया। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को कर्जमाफी के नाम पर  दुर्व्यवहार और गुमराह करने का आरोप लगाया।

राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा 10 वर्षों के अखंड एकनिष्ठ अविरद सेवा भाव से किये हुए कार्य को देश की जनता ने जी भर के समर्थन दिया है। अब अगले 5 साल में गरीबी के खिलाफ लड़ाई होगी। आने वाले पांच साल मूल्य सुविधाओं के संतृप्ति के लिए और गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए हैं। हमें आने दिनों में किसानों और मछुआरों के लिए भी कार्य करना है।

हमनें मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया-PM मोदी

किसानों को दी जाने वाली सुविधा पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमने कृषि को एक व्यापक स्वरूप में देखा है और मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया है। कांग्रेस के कार्यकाल में 10 साल में एक बार किसानों की कर्जमाफी हुई और किसानों को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया गया था और 60 हजार करोड़ की कर्जमाफी का इतना हल्ला मचाया था। उसके लाभार्थी सिर्फ तीन करोड़ किसान थे। गरीब किसान का तो नामो-निशान नहीं था। उनको लाभ पहुंच भी नहीं पाया था।

एमएसपी में भी रिकॉर्ड इजाफा किया-PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, हमने एमएसपी में भी रिकॉर्ड इजाफा किया है। इतना ही नहीं खरीद के भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पहले एमएसपी की घोषणा होती थी लेकिन किसानों से कुछ लिया नहीं जाता था। हमने किसानों को सामर्थ्यवान बनाया है। वैश्विक परिस्थितियां ऐसी पैदा हुईं कि फर्टिलाइजर के लिए बहुत बड़ा संकट पैदा हुआ। हमने किसानों को मुसीबत में नहीं आने दिया। हमने 12 लाख करोड़ रुपये फर्टिलाइजर में किसानों को सब्सिडी दी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Parliament Live: अगले 5 साल में गरीबी के खिलाफ लड़ाई होगी, देश विजय होकर रहेगा- PM मोदी का संकल्प
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 July 2024 at 13:32 IST