Parliament Budget Session: 'PM मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने सदन में न आने का आग्रह किया', स्पीकर ओम बिड़ला का बड़ा दावा

आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की।

Follow : Google News Icon  
PM Modi & OM Birla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला | Image: ANI

Parliament Budget Session: लोकसभा में गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों का भारी हंगामा जारी रहा। विपक्ष की लगातार नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया। साल 2004 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब प्रधानमंत्री के पारंपरिक भाषण के बिना ही यह प्रस्ताव पास हुआ।

विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे और लगातार व्यवधान के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार प्रभावित होती रही। भारी हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवैधानिक प्रक्रिया को बनाए रखते हुए चर्चा समाप्त की और प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दे दी। इससे राष्ट्रपति के अभिभाषण से जुड़ी लोकसभा की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई।

मैंने PM मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं-ओम बिरला 

आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की। मुझे जानकारी मिली थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी स्थिति पैदा न हो, मैंने PM मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं।"

सदन की गरिमा पर काला धब्बा लगा- लोकसभा स्पीकर

इससे पहले स्पीकर ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए गहरी नाराजगी जताई। विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, मुझे बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कल मेरे चैंबर में कुछ सदस्यों ने जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। प्रतिपक्ष के सदस्यों का यह व्यवहार सदन की गरिमा पर काला धब्बा है। हम सभी को मिलकर सदन को सुचारू रूप से चलाना चाहिए।

Advertisement

राज्यसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

वहीं, गुरुवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब दिए बिना ही ध्वनिमत से पारित हो गया। अब देखना होगा कि विपक्षी सांसद राज्यसभा में पीएम मोदी को अपने भाषण देने देते हैं या यहां भी पीएम मोदी के भाषण में व्यवधान डालेंगे?

यह भी पढ़ें: 'पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए', राज्यसभा में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना तो भड़क गए खड़गे; जानिए क्या कहा?

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड