अपडेटेड 5 February 2026 at 13:41 IST

'पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए', राज्यसभा में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना तो भड़क गए खड़गे; जानिए क्या कहा?

Parliament Budget Session 2026: राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा, जिस पर खड़गे भड़क गए।

Follow : Google News Icon  
Parliament Budget Session 2026
Parliament Budget Session 2026 | Image: yt/grab

Parliament Budget Session 2026: आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे में तर्क-विर्तक हुए। इस दौरान नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें ‘अबोध बालक’ करार दिया।

दरअसल, सदन की कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालने का आग्रह करते हुए जेपी नड्डा ने कहा की पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए, जिस पर खड़गे भड़क गए। 

'पीएम मोदी जवाब देने के लिए तैयार लेकिन…'

जेपी नड्डा ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर समय और सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। लोकसभा में पीएम मोदी जवाब देने के लिए तैयार बैठे रहे, लेकिन आपने (विपक्ष) लोकसभा को चलने नहीं दिया। जहां तक राज्यसभा का सवाल है, आपने (विपक्ष) कहा कि सरकार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे। इसके बाद पीयूष गोयल ने बयान दिया। बयान में कहा गया कि ट्रेड डील का ब्योरा साझा किया जाए। हमने (सरकार) कहा कि विवरण तैयार होने के बाद आने वाले दिनों में बता दिया जाएगा।'

पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं- नड्डा 

आपने राष्ट्रपति अभिभाषण पर चार दिन चर्चा की। विपक्ष के नेता ने निर्धारित समय से 20 मिनट अधिक समय तक भाषण दिया। हमने कोई आपत्ति नहीं की। लेकिन 'लोकतंत्र खतरे में है' इस तरह की बातचीत बिल्कुल गलत है। मैं इसका पुरजोर खंडन करता हूं। सरकार हर तरीके से चर्चा के लिए तैयार है। कई और अहम टिप्पणियों के बीच नड्डा ने कहा, 'आप हमसे बहुत सीनियर हैं... एक बात मैं जरूर निवेदन करूंगा। अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए।'

Advertisement

अबोध और अहंकार का जोड़ बहुत घातक- नड्डा

उन्होंने आगे कहा, 'आप इतने समझदार हैं, होशियार और तजुर्बेकार हैं। आपको पार्टी के अंदर भी इस बात को समझाना चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से ही हमें काम करना है। अबोध और अहंकार का जोड़ बहुत घातक होता है। इससे बचकर रहें। पार्टी को बंधक न बनने दें। आप पार्टी को स्वतंत्र रूप से चलाइए। और अबोध बालक का बंधन न होने दीजिए।'

जेपी नड्डा के कटाक्ष पर भड़के खड़गे

वहीं जेपी नड्डा की टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘नेता प्रतिपक्ष के लिए आपने जो शब्द उपयोग करे वो खंडनीय है।’ खड़गे ने कहा, 'विपक्ष के नेता को लोकसभा में चार-चार दिन बोलने नहीं दिया जाएगा, तो यह मुद्दा राज्यसभा में उठेगा।' उन्होंने आगे कहा कि हम स्वतंत्र नहीं है और लोकसभा-राज्यसभा मिलकर ही देश की संसद बनती है।

Advertisement

खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि आपकी पार्टी तो ऐसी है जहां कोई बोलता ही नहीं। आपको तो मोदी जी ने बंधक बना लिया है।' खरगे ने इस दौरान सत्ता पक्ष के लिए बंधुआ मजदूर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे बाद में सभापति ने सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में PM मोदी के खिलाफ 'हंगामा प्‍लान', तो क्या बिना जवाब ही पारित हो जाएगा सदन में धन्यवाद प्रस्‍ताव?


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 12:07 IST