'एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, मगर सनातन...', अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी

अपने खिलाफ FIR पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है, 'हमने कोई मर्यादा नहीं लांघी है। एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार हैं।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav protest
संसद परिसर में पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन | Image: X

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ संसद परिसर में 'साधु' बनकर सांकेतिक प्रदर्शन करने पर पप्पू यादव को साधु संतों ने नाराजगी झेलनी पड़ी रही है। इतना ही   धार्मिक भावनाएं आहत करने और भगवा का अपमान करने का आरोप में अयोध्या समेत कई शहरों में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। BJP नेताओं समेत साधु संतों ने लोकसभा स्पीकर से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग की है। अब अपने ऊपर हुए FIR पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

अपने खिलाफ FIR पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "पप्पू यादव सदन के भीतर कानून के मुताबिक बात कर रहा है, हम आवाज उठा रहे हैं। सड़क पर छात्र लड़ रहा है तो गोली चला रहे हो। सदन में हमारे LOP राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे हो, उनका माइक बंद कर दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होती है तो हम आम जनता की बात कहां उठाए। साधु-संतों की बात कहां उठाए।

हमने कोई मर्यादा नहीं लांघी है-पप्पू यादव

हमने कोई मर्यादा नहीं लांघी है। चंदा चोरी पर FIR क्यों नहीं कर रहे? जब हनुमान जी को नचाए और पतंग उड़ाए तो प्रधानमंत्री और अमित शाह पर FIR क्यों नहीं हुआ? जो आदमी आस्था को बचाने के लिए लोकसभा के भीतर आवाज उठा रहा तो उस पर FIR कर रहे हो। न्यायालय से ऊपर कोई नहीं है। सनातन को बचाने के लिए एक बार नहीं एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार हैं। गोविंद गिरी और चंपत राय जैसी अपराधी जो मंदिर से चंदा की चोरी किया हो उस पर एफआईआर करो।"

संसद परिसर में पप्पू यादव ने क्या किया था?

बता दें कि शुक्रवार (31 जुलाई) को विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया था। इस दौरान पप्पू यादव 'साधु' बनकर वहां आए और परिसर में बैठकर चंदा इकट्ठा करने लगे। राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने उन्हें चंदा दिया। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भी वहां आकर चंदा दिया तो पप्पू यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पैसे डालने के कुछ देर बाद ही पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग रहे थे। इस प्रदर्शन को लेकर देश भर के साधु -संत सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वास्तव में वही जीता है जो दूसरों...', मैसूर में बोले PM मोदी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड