Pankaj Chaudhary: 7 बार के सांसद... कौन हैं पंकज चौधरी? जो 2027 चुनाव से ठीक पहले बनेंगे यूपी BJP अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन

UP BJP President: पंकज चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। उन्होंने इसके लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। पंकज 7 बार के सांसद हैं। उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pankaj Chaudhary, BJP
Pankaj Chaudhary, BJP | Image: Social Media

Pankaj Chaudhary news: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने आज, 13 दिसंबर को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा दोपहर 3 बजे तक थी और उनके अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। ऐसे में पंकज चौथरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

पंकज चौधरी के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक प्रस्तावक बने। वहीं, BJP के राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद तावड़े और लखनऊ BJP प्रमुख महेंद्र नाथ पांडे ने चुनाव अधिकारी के तौर पर उनका नामांकन स्वीकार किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, UP सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहे।

महाराजगंज सीट से 7 बार के हैं सांसद

पंकज चौधरी BJP के वरिष्ठ नेता और फिलहाल केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी पहचान पार्टी के बड़े कुर्मी चेहरे के तौर पर होती है। यूपी की महराजगंज लोकसभा सीट से उन्होंने सात बार जीत हासिल की है।

पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में हुआ था। वो कुर्मी समुदाय से आते हैं, जिसका पूर्वी यूपी में अच्छा खासा प्रभाव है। पंकज के पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी बड़े जमींदार थे। उनकी मां उज्ज्वला चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। पंकज की पत्नी भाग्यश्री चौधरी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

Advertisement

ऐसा रहा सियासी सफर

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुनाव से की थी। वो उप महापौर भी बने। इसके बाद 1990 में पंकज बीजेपी से जुड़ गए और 1991 में पहली बार महाराजगंज से लोकसभा चुनाव जीता। वो साल 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में भी वो जीते और सांसद बने। हालांकि इस बीच उन्हें दो बार साल 1999 और 2009 में हार का सामना भी करना पड़ा था। मोदी सरकार में 2021 से पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री बनाया था।

जब पंकज चौधरी के घर गए थे पीएम मोदी

पंकज चौधरी की राजनीतिक छवि साफ-सुथरी मानी जाती है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। साल 2023 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर दौरे पर थे, तब वो पंकज चौधरी के घर भी गए थे। तब इसकी खूब चर्चाएं भी हुई थीं। 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए BJP ने ओबीसी कार्ड के तहत पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का दांव चला है।  

Advertisement

कितनी हैं संपत्ति?

पंकज चौधरी की संपत्ति की बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी थी। तब बताया गया था कि उनके पास करीब 41.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सीटें तोड़ी, कुर्सियां और बोतलें फेंकी... मेसी के जल्दी चले जाने से भड़क उठे फैंस, कोलकाता के स्टेडियम में जमकर हुआ बवाल

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड