BREAKING: देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, एक मरीज की मौत की खबर; कई घायल

देहरादून स्थित पैनेसिया हॉस्पिट आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद मरीजों को एहतियातन अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Panic Ensues After Fire Breaks Out At Dehradun’s Panacea Hospital; Patients Evacuated
देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग से मची अफरा-तफरी | Image: Republic

देहरादून स्थित पैनेसिया हॉस्पिट आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद मरीजों को एहतियातन अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गई है। फिलहाल एक महिला मरीज की मौत की सूचना है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना में कुछ मरीजों और अस्पतालकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। 

बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही पूरे हॉस्पिटल में धुआं तेजी फैलने लगा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पहुंचे।

अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,अस्पताल में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर मरीजों को वार्डों से बाहर निकाला। आग की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

AC में ब्लास्ट से आग की आशंका

बताया जा रहा है आगे की चपेट में आने से कुछ मरीज और हॉस्पिटल स्टॉफ झुलस गए। झुलसे मरीजों को कैलाश अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बचाव कार्य के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। जानकारी के मुताबिक एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी, जिसके बाद अस्पताल में धुआं फैल गया। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया।

Advertisement

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अभिनव त्यागी के अनुसार, दमकल टीम ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए पहली सूचना मिलने के महज सात मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की बदौलत आग को अस्पताल के अन्य महत्त्वपूर्ण हिस्सों तक फैलने से पहले ही सफलतापूर्वक काबू कर लिया गया। अस्पताल के आसपास के पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया गया। फिलहाल स्थित नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें:  विजय निकला इमरान, पहचान छिपाकार हिंदू लड़की से की शादी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड