Maharashtra: विजय निकला इमरान शेख, पहचान छिपाकार हिंदू लड़की से की शादी, फिर बुर्का पहनने और गोमांस खाने का बनाया दवाब; आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के उल्हासनगर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू नाम विजय बताकर उसके साथ शादी की। शादी के बाद युवती को बिहार ले जाकर अपना असली पहचान बताया कि उसका नाम इमरान शेख है।
- भारत
- 2 min read

महाराष्ट्र से एक बार फिर 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक पर पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे जिले के उल्हासनगर का पूरा मामला है।
उल्हासनगर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू नाम विजय बताकर उसके साथ शादी की। शादी के बाद युवती को बिहार ले जाकर अपना असली पहचान बताया कि उसका नाम इमरान शेख है। इसके बाद युवती को मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने, बुर्का-हिजाब पहनने और बीफ खाने के लिए मजबूर किया गया।
हिंदू बनकर युवक ने की दोस्ती
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी इमरान शेख ने खुद को ‘विजय’ बताकर उससे दोस्ती की। फिर जान-पहचान बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। मगर शादी के कुछ दिनों बाद चीजें बदल गई। आरोपी उसे बिहार ले गया, जहां युवती को उसकी असली पहचान का पता चला कि उसका नाम इमरान शेख है।
बुर्का पहनने और गोमांस खाने का बनाया दवाब
युवती ने आगे आरोप लगाया कि बिहार पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना की गई। उसे जबरन मुस्लिम धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने को कहा गया। बुर्का और हिजाब पहनने के लिए दबाव बनाया गया तथा बीफ खाने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां भी की गईं।
Advertisement
आरोपी इमरान शेख गिरफ्तार
युवती की शिकायत पर उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के माता-पिता सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। माता-पिता फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।