MP: 'भाई मुझे यहां से ले चलो,ये लोग मार...', ट्विशा के बाद एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेंट, पलक रजक की मौत से सनसनी; परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

शादी को एक साल भी नहीं हुआ था कि ग्वालियर की नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध मौत से परिवार टूट गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने और हत्या का आरोप लगाया है।

Follow : Google News Icon  
Palak Rajak death cas
ट्विशा के बाद एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेंट, पलक रजक की मौत से सनसनी | Image: Republic

भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मध्य प्रदेश की एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई। शादी को एक साल भी नहीं हुआ था कि ग्वालियर की नवविवाहिता पलक रजक की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का दावा है कि पलक ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पलक के परिजनों के अनुसार, मौत से महज 20 मिनट पहले उन्होंने अपने पिता को फोन किया था। फोन पर पलक रो रही थी और बेहद डरी हुई लग रही थी। उसने बताया कि ससुराल में कोई उससे ठीक से बात नहीं कर रहा है और कई दिनों से उसे खाना तक नहीं दिया जा रहा। पिता ने उसे आश्वासन दिया कि वह तुरंत भाई को भेज रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद पति अमित रजक का फोन आया और उसने बताया कि पलक ने फांसी लगा ली है।

पलक ने फोन कर घरवालों को बुलाया था

भाई प्रिंस ने पुलिस को बताया कि पलक ने कॉल करके बुलाया था, कह रही थी मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे। प्रिंस जब पलक को लेने जा रहा था तभी ससुराल पक्ष का फोन  आ गया। उन्होंने बताया कि पलक अस्पताल में है। भाई भागे-भागे अस्पताल पहुंचा तो पलक स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में मिली।  पलक की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया।

दहेज के लिए हत्या का आरोप

परिवार का आरोप है कि पलक को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 25 अप्रैल 2025 को पलक की शादी अमित रजक से हुई थी। अमित एयर फोर्स में आउट सोर्स कर्मचारी है। शादी के बाद से सास और देवर  कार की डिमांड कर रहे थे। अमित भी अपनी मां और भाई की के साथ देता था।

Advertisement

रील्स में बताई थी अपनी समस्या

शादी के दौरान पलक को माता-पिता ने एफडी दी थी। ससुराल पक्ष ने वह एफडी भी तुड़वा दी थी। पलक को रील्स का शौक था। मौत से दो दिन भी पहले पलक ने रील्स बनाई थी, जिसमें उसने डिप्रेशन, एंजाइटी, घुटन जैसी चीजों का जिक्र किया था। 12 मई को पलक की मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष ने  हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि पलक ने खुदकुशी की है। मुरार थाना क्षेत्र के सुरैयापुरा की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड