Rajasthan Luxury Train: 45 साल में पहली बार मई में चली 'Palace on Wheels Train', 6 दिन में कहां-कहां घूमाएगी यह रॉयल ट्रेन; जानें रूट और शेड्यूल
Rajasthan Luxury Train: राजस्थान की शान और दुनिया की मशहूर लग्जरी ट्रेनों में शुमार ‘Palace on Wheels’ ने अपने 45 साल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। अमूमन सर्दियों में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली यह शाही ट्रेन, इतिहास में पहली बार मई के इस महीने में भी अपनी शाही यात्रा के लिए पटरी पर उतर चुकी है। आइए इसके पूरे रूट और शेड्यूल के बारे में जानते हैं।
- भारत
- 3 min read

Rajasthan Luxury Train: राजस्थान की संस्कृति, यहां के राजसी ठाट-बाठ और किलों की भव्यता को अपने भीतर समेटे 'पैलेस ऑन व्हील्स' ने इस बार एक नया इतिहास रच दिया है। अपने 45 साल के सफर में पहली बार, यह विश्वप्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन मई महीने की चिलचिलाती गर्मी में भी पर्यटकों को शाही सैर करा रही है।
आइए जानते हैं कि आखिर इस बार ऐसा क्या खास हुआ और क्यों यह ट्रेन इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।
45 साल में पहली बार मई में चली 'Palace on Wheels Train'
26 जनवरी, 1982 को शुरू हुई 'पैलेस ऑन व्हील्स' को भारत की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन होने का गौरव प्राप्त है। यह शानदार प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) का एक संयुक्त प्रयास है।
पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड रहा है कि यह ट्रेन केवल सितंबर से अप्रैल के महीनों के बीच ही चलती थी। मई से अगस्त के दौरान राजस्थान में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है, जिसके कारण पर्यटकों की संख्या न के बराबर हो जाती थी और ट्रेन के पहिए थम जाते थे। लेकिन इस साल कहानी बदल गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस बार पर्यटकों की ओर से इस शाही यात्रा के लिए भारी डिमांड और एडवांस बुकिंग देखी गई। यात्रियों के इसी जबरदस्त उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने इतिहास में पहली बार इसे मई के महीने में भी चलाने का एक साहसिक और ऐतिहासिक फैसला लिया।
2,610 किमी का राजसी रूट
मई महीने की यह विशेष यात्रा 25 मई तक निर्धारित की गई है। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होकर यह ट्रेन लगभग 2,610 किलोमीटर का एक लंबा और यादगार सफर तय करेगी।
Advertisement
यह पूरी यात्रा भारतीय रेलवे की 'भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी' के तहत संचालित की जा रही है। 6 दिनों के इस भव्य सफर के दौरान यह ट्रेन यात्रियों को राजस्थान के इन प्रमुख ऐतिहासिक शहरों की सैर कराएगी। जिसमें दुर्गापुरा और सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर, जैसलमेर और बीकानेर शामिल है।
इस सफर में यात्रियों को राजस्थान की सतरंगी संस्कृति, विशाल किले, आलीशान महल और थार मरुस्थल की जादुई खूबसूरती को बेहद करीब से देखने का मौका मिल रहा है।
Advertisement
रियासतों के नाम पर रखे गए हैं कोच के नाम
इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसके 14 पैसेंजर सैलून हैं, जिनका नाम राजस्थान की प्राचीन और वैभवशाली रियासतों के नाम पर रखा गया है। जैसे ही आप अलवर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, दुर्गापुर, जैसलमेर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, किशनगढ़, कोटा, सिरोही या उदयपुर नाम के कोच में कदम रखते हैं, आपको उस दौर के राजा-महाराजाओं जैसी रॉयल फीलिंग आने लगती है।
'Palace on Wheels Train' का पैकेज और टाइमिंग क्या है?
चेक-इन का समय- बुधवार दोपहर 4:00 बजे से पारंपरिक स्वागत (तिलक, माला और पगड़ी) के साथ चेक-इन शुरू होता है।
ट्रेन छूटने का समय- शाम 6:30 बजे ट्रेन दिल्ली से रवाना होती है।
बुधवार (Day 1)- दिल्ली (सफदरजंग स्टेशन से रवानगी)
गुरुवार(Day 2)- जयपुर (पिंक सिटी)
शुक्रवार (Day 3)- सवाई माधोपुर (रणथंभौर नेशनल पार्क) और चित्तौड़गढ़
शनिवार (Day 4)- उदयपुर (झीलों की नगरी)
रविवार (Day 5)- जैसलमेर (गोल्डन सिटी)
सोमवार (Day 6)- जोधपुर (ब्लू सिटी)
मंगलवार (Day 7)- भरतपुर (बर्ड सेंचुरी) और आगरा (ताजमहल)
बुधवार (Day 8)- सुबह वापस दिल्ली आगमन और यात्रा की समाप्ति
जान लें पैकेज
भारतीय नागरिकों (INR) के लिए 7 रात/8 दिन का कुल पैकेज आप देख सकते हैं।
डबल ऑक्युपेन्सी - ₹5,87,552
सिंगल ऑक्युपेन्सी - ₹9,03,602
सुपर डिलक्स केबिन - ₹15,05,000
सुइट - ₹16,54,296
प्रेसिडेंशियल सुइट - ₹21,13,020