
गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां...क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली है शादी? फैंस हुए हैरान, क्या है वायरल VIDEO की सच्चाई?
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस दौरान कंगना के गले में सजे 'मंगलसूत्र' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर हर तरफ छा गई हैं। वायरल क्लिप में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं।
Image: Instagram
लाइट पिंक कलर के सिंपल सलवार-सूट में कंगना का लुक बेहद प्यारा लग रहा है, हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और कैमरे के सामने बिल्कुल शांत नजर आईं।
Image: InstagramAdvertisement
हर कोई कंगना के इस लुक को देखकर हैरान था. एक यूजर ने लिखा, ‘गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली?’। वहीं दूसरे यूजर ने कयास लगाते हुए कहा, ‘हो सकता है यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो।'
Image: Instagram
कुछ लोगों का मानना है कि यह लुक उनकी किसी आने वाली फिल्म से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस बात की तरफ इशारा किया कि एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Image: InstagramAdvertisement
कंगना का यह शादीशुदा लुक उनकी अगली फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए है, या हो सकता है कि वह 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हों। इस फिल्म को 'क्वीन फॉरेवर' नाम से बनाया जा रहा है।
Image: Instagram
आपको बता दें कि कंगना रनौत अभी 39 साल की हैं और सिंगल लाइफ जी रही हैं। हालांकि, वह निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं।
Image: Instagram
कंगना ने 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखा था।
Image: Instagram