भारत सरकार का क्लियर मैसेज, डेडलाइन खत्म होने के बाद रुके पाकिस्तानियों पर चलेगा मुकदमा, जानें कितनी होगी जेल?

India-Pakistan : अगर कोई पाकिस्तानी सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार भारत नहीं छोड़ता है। तो उसे गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistanis who stay in India even after the deadline will be jailed for 3 years
डेडलाइन खत्म होने के बाद रुके पाकिस्तानियों पर चलेगा मुकदमा | Image: PTI

Pakistani Left India : पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी होने के बाद 4 दिनों में 9 राजनयिकों और अधिकारियों सहित 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा से भारत छोड़ चुके हैं। इसके अलावा पिछले 4 दिनों में पंजाब स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 850 भारतीय पाकिस्तान से लौटे हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। इसके बाद भारत सरकार ने ये कदम उठाया।

केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। पहले सरकार ने 27 अप्रैल तक भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस अपने देश जाने के समय दिया था। अब ये समय बढ़ाकर 29 अप्रैल तक कर दिया गया है। अगर ये डेडलाइन खत्म होने के बाद भी कोई पाकिस्तानी देश में मिला, तो उसे जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

3 साल की होगी जेल

भारत सरकार का सख्त आदेश है कि तय समय सीमा में पाकिस्तानियों को भारत छोड़ना होगा। अगर कोई भी पाकिस्तानी सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार भारत नहीं छोड़ता है। तो उसे गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाएगा। उसे तीन साल तक की जेल की सजा या अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना और दोनों का सामना भी करना पड़ सकता है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों लोगों की हत्या के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 'भारत छोड़ो' नोटिस जारी किया था। मेडिकल वीजा पर भारत आए लोगों को भी 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा।

फुल एक्शन में भारतीय सेना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना फुल एक्शन में है और केंद्र सरकार के ऑर्डर का इंतजार है। CCS की बैठक के फौरन बाद सेना प्रमुख जम्मू-कश्मीर गए थे। जम्मू-कश्मीर से दो दिन बाद लौटे सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को रक्षा मंत्री ने पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।

Advertisement

दूसरी तरफ भारत कुटनीतिक किलेबंदी भी कर रहा है। पीएम मोदी ने आतंकी हमले के बाद कई देशों के प्रमुखों से फोन पर बात की है। खबर है कि प्रधानमंत्री ने 13 देशों के प्रमुखों से बात कर हमले में पाकिस्तान के हाथ की पूरी जानकारी दी है। इसके अलावा दिल्ली में 30 देश के राजनयिकों से मीटिंग कर भारत ने पहलगाम हमले की पूरी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: Declaration of War: युद्ध का ऐलान कैसे होता है, क्या भारत-पाकिस्तान के बीच हैं युद्ध जैसे हालात?
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड