क्या जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी भारत के खिलाफ एक और साजिश? पाकिस्तानी महिला LoC पार करते समय गिरफ्तार, महिला विंग से संबंध का शक

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास से एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला POK की रहने वाली है, जिसका जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग से संबंध होने का शक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistani Woman Shehnaz Akhtar Arrested While Infiltrating LoC in Poonch
पाकिस्तानी महिला LoC पार करते समय गिरफ्तार | Image: Republic

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध महिला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रही थी। इंटेलिजेंस एजेंसियां ​​अब उसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग से संभावित लिंक की जांच कर रही हैं। सेना के अधिकारियों ने महिला की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

सेना के अधिकारी ने बताया है कि महिला की पहचान 35 वर्षीय शहनाज अख्तर के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को पुंछ के मेंढर सब-डिवीजन में LoC के पास तब पकड़ा गया जब सेना के जवानों ने सीमा पर कुछ असामान्य हलचल देखी। सीमा पार करने की कोशिश करते समय सेना के सर्विलांस डिवाइस से उसे पकड़ लिया।

PoK की रहने वाली है शहनाज अख्तर

शहनाज अख्तर PoK के कोटली जिले के गिम्मा गांव की रहने वाली है। शुरुआती जांच के अनुसार, घुसपैठ की कोशिश करने से पहले शहनाज PoK में पाकिस्तान सेना की एक पोस्ट के पास रुकी थी। सूत्रों के अनुसार, LoC की ओर भेजे जाने से पहले उसे पाकिस्तान सेना ने नाश्ता कराया था। यह भी पता चला है कि जेहन नाम के एक व्यक्ति ने उसे सीमा पार करके भारत में घुसने की कोशिश करने से पहले कथित तौर पर 1,000 रुपये दिए थे।

जैश-ए-मोहम्मद के वायरल ऑडियो मैसेज

यह गिरफ्तारी जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का एक वायरल ऑडियो मैसेज सामने आने के कुछ हफ्ते बाद हुई है, जिसमें उसने दावा किया था कि हजारों पाकिस्तानी महिलाएं भी उसके आतंकी संगठन में शामिल हो गई हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियां ​​अब जांच कर रही हैं कि क्या शहनाज की घुसपैठ की कोशिश जैश की महिला विंग, जमात उल मोमिनात से जुड़ी है।

Advertisement

भारतीय सेना महिला से कर रही पूछताछ

LoC पर पकड़े जाने के बाद, शहनाज को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और एक आर्मी कैंप में ले जाया गया। भारतीय सेना और महिला पुलिस कर्मियों की एक जॉइंट टीम फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके मकसद, बैकग्राउंड और किसी भी संभावित आतंकी लिंक का पता लगाया जा सके। बीते कुछ दिनों से LoC के पास घुसपैठ की साजिशों में इजाफा देखा गया है। सेना की सर्तकता की वजह से की संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हुई है।

यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपा भारत का ये पड़ोसी देश, जानें कितनी रही तीव्रता

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड