Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान के नागरिक और राजनयिक भारत छोड़ें', PM आवास पर CCS की बैठक में ताबड़तोड़ बड़े फैसले

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनमें सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CCS Meeting
CCS Meeting | Image: X

BIG BREAKING : पहलगाम आंतकी हमले का बाद प्रधानमंत्री आवास पर हुई CCS की बैठक सुरक्षा स्थितियों की समीक्षा की गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने CCS की बैठक के बाद बताया कि पहलगाम आंतकी हमले 26 लोगों की मौत हुई है, इस हमले की बैठक में निंदा की गई है।

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनमें सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जब तक कि पाकिस्तान बॉर्डर पार से आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता है।
  • अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जो लोग बॉर्डर से आए हैं वो 1 मई तक वापस जा सकते हैं।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को भारत यात्रा पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सार्क बीजा के तहत जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं वो 48 घंटे के अंदर देश छोड़ दें।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
  • भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "CCS ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। संकल्प लिया गया कि इस हमले के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। तहव्वुर राणा के हाल के प्रत्यर्पण की तरह, भारत उन लोगों की तलाश में निरंतर प्रयास करेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया है या उन्हें संभव बनाने की साजिश रची है।"

इसे भी पढ़ें: PM मोदी सउदी में, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस भारत में और तभी पहलगाम में खूनखराबा...आतंकी हमले की टाइमिंग पर क्यों उठ रहे सवाल?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड