'PAK में हिंदुओं पर इस्लाम अपनाने... ', सीमा पार से आए परिवार ने बताया क्या-क्या होता है अत्याचार, मोदी सरकार से लगाई गुहार

सीमा पार पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने बताया कि हिंदुओं पर क्या अत्याचार होते हैं। उन्होंने बताया कि पाक में हिंदुओं पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जाता।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistani Hindu Refugees
पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने मोदी सरकार से लगाई गुहार। | Image: META AI

पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ हो रह प्रताड़ना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाक में प्रताड़ना झेल रहे हिंदू हिंदुस्तान में शरण ले रहे हैं। पीड़ित हिंदुओं का पलायन.सिंध और बलूचिस्तान से कई परिवार दिल्ली पहुंच रहे हैं और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

CAA की कट ऑफ तारीख 2014 थी, लेकिन इसी साल 2025 में भी सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तान से पीड़ित हिंदू शरणार्थी राजधानी दिल्ली पहुंचे है। वह कच्चे घरों में यमुना के किनारे रह रहे हैं। पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने बताया दिल्ली में बीजेपी सरकार से उन्हें बहुत उम्मीद हैं। बीजेपी की सरकार बनने के लिए उन्होंने कई पूजा पाठ भी किए।

बच्चों के भविष्य के लिए पाकिस्तान छोड़ पहुंचे भारत

इन परिवारों ने रिपब्लिक भारत के साथ खास बातचीत में बताया कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। हिंदुओं पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाता है। ऐसे में ये लोग बहुत मुश्किल से हिंदुस्तान आए। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है। हमें उम्मीद है कि हमारी सारी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए पाकिस्तान छोड़कर आए।

अवैध अफगान नागरिकों को वापस भेज रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया लगातार जारी है और 20 मार्च तक आठ लाख से अधिक लोगों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने 31 मार्च की समय-सीमा तय की है जिसके तहत अवैध रूप से रह रहे लोगों और अफगान नागरिक कार्ड धारकों को देश छोड़ना होगा। इसी के तहत अब तक 8,74,282 अफगानों को पाकिस्तान से वापस भेजा गया है। सरकार ने यह कदम आतंकवाद से जुड़ी चिंताओं के चलते उठाया है।

उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान लौटने वाले लोगों के लिए भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। तय समय-सीमा के बाद पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान सहित दुनिया के अन्य देशों से अफगान शरणार्थियों की धीरे धीरे वापस भेजने का आह्वान किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Nagpur Violence: 68 सोशल मीडिया पोस्ट से अफवाह फैली, 104 आरोपी गिरफ्तार, दंगाइयों की प्रॉपर्टी होगी जब्त- CM फडणवीस की दो टूक

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड