अपडेटेड 2 May 2025 at 07:55 IST
भारत की सख्त चेतावनी से बौखलाहट में पाकिस्तान, सीमा पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन; LoC के सभी पांच जिलों को बनाया निशाना
पिछले 08 दिनों में पाकिस्तान ने सीमा पर 22 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पहली बार पाकिस्तान सेना ने LoC के सभी पांच जिलों को निशाना बनाया।
- भारत
- 2 min read

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। भारत की सख्त चेतावनी से पाकिस्तान बौखलाहट में आ गए। उसकी बौखलाहट सीमा पर दिख रही है। पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले 08 दिनों में PAK ने 22 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 1 मई की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की।
पाकिस्तानी सेना ने लगातार आठवें दिन सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। भारतीय सेना की ओर से भी एक बार फिर दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया गय। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए सिंधु जल संधि निलंबन के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ गई है। वो भारत के खिलाफ कुछ कर नहीं सकता तो सीमा पर फायरिंग कर रहा है।
LoC पर 22 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
भारतीय सेना ने बताया कि 01-02 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने संयमित और उचित तरीके से जवाब दिया। पिछले 08 दिनों में पाकिस्तान ने 22 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पहली बार पाकिस्तान सेना ने LoC के सभी पांच जिलों को निशाना बनाया , जिसके उसे मुंहतोड़ जवाब मिला।
भारतीय सेना ने दिया PAK को मुंहतोड़ जवाब
LoC पर भारतीय सेना ने न सिर्फ पाकिस्तानी की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह LoC पर किसी भी तरह की नापाक हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी। इधर पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कूटनीतिक कदम उठा रही है। इधर पाकिस्तान को दिन-रात यह डर सता रहा है कि भारत कभी भी हमला कर देगा। हमले के डर के बीच पाकिस्तान सीमा पर बार-बार उकसाने की कार्रवाई कर रहा है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 May 2025 at 07:55 IST