ट्रंप से पुतिन तक... पहलगाम हमले की US-UAE और रूस समेत तमाम देशों ने की निंदा, राष्ट्रपति ट्रंप PM मोदी से फोन पर करेंगे बात

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की US-UAE और रूस समेत तमाम देशों ने कड़ी निंदा की। राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से फोन पर बात करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pahalgam terror attack
पीएम मोदी से ट्रंप फोन पर करेंगे बात। तमाम देश भारत के साथ खड़े। | Image: File photo

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से दुनियाभर के देशों से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई गई है। अमेरिका-रूस से लेकर UAE, इटली समेत तमाम देशों ने भारत पर हुए इस आतंकवादी हमले की निंदा की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सऊदी अरब को दो दिवसीय दौरे को छोटा कर दिया। पीएम मोदी आज रात को सऊदी से रवाना होंगे और कल सुबह भारत पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "कश्मीर से बहुत ही परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं!"

हमले को लेकर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा कि उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयानक हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी जताया दुख

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत में हुए आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि कृप्या पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दुखद परिणामों पर हमारी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें, जिसके शिकार नागरिक थे - विभिन्न देशों के नागरिक। इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि इसके आयोजकों और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी। मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा। कृपया मृतकों के करीबी और प्रियजनों के प्रति अपना दुख और समर्थन व्यक्त करें और साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।

Advertisement

जॉर्जिया मेलोनी ने की आतंकी हमले की निंदा

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भी आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत में आज हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुःख हुआ, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। इटली प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने पुष्टि की कि यूएई इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है। मंत्रालय ने भारत सरकार और लोगों तथा इस जघन्य हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement

ओएनओ केइची, जापान के राजदूत ने कहा कि मैं आज पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। जापान आतंकवाद के किसी भी और सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। हम भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: 'कलमा पढ़ोगे तो...' शादी के बाद वादियों का लुत्फ उठाने गया था शुभम, आतंकियों की गोली ने नई दुल्हन की उजाड़ दी मांग

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड