'कलमा पढ़ोगे तो...' शादी के बाद वादियों का लुत्फ उठाने गया था शुभम, आतंकियों की गोली ने नई दुल्हन की उजाड़ दी मांग

कानपुर के शुभम अपनी नई नवेली दुल्हन और परिवार के साथ घूमने गए थे। गोलीबारी के दौरान आतंकियों ने उनसे कहा कि अगर कलमा पढ़ोगे तो नहीं मारूंगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोई नई-नई शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए पहुंचा था, तो कोई शादी के कुछ महीनों बाद पूरे परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए आया। इस बीच शुभम भी अपनी नई दुल्हन और पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ आगे क्या होने वाला है। शुभम के भाई ने बताया कि उनके भाई-भाभी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कश्मीर घूमने के लिए पहुंचे थे।

रिपब्लिक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि शुभम 18 अप्रैल को परिवार के साथ घूमने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। शादी के बाद यह उनका पहला पारिवारिक टूर था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुभम की शादी इसी साल 13 फरवरी में ही हुई थी। शुभम की पत्नी ने पति को सिर पर गोली लगने की खबर अपने परिवार को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई, उससे पुष्टि हुआ कि शुभम की मौत हो गई।

'अपने सरकार से बता देना…'

शुभम के भाई ने बताया कि हमें दोपहर में फोन आया कि 'शुभम को गोली मारा गया है, लेकिन उस वक्त कोई कन्फर्मेशन नहीं थी। अभी हाल में ही शुभम की शादी हुई है। शुभम की सारी फॅमिली श्रीनगर में थी। उनसे बोला गया कि कलमा पढ़ो तो हम आपको नहीं मारेंगे। और उनकी वाइफ से कहा गया कि आप जाकर अपने सरकार से बता देना।'

TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

लश्कर-ए-तैयबा के यूनिट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक बयान जारी कर कहा, "गैर-स्थानीय लोगों को 85,000 से अधिक निवास स्थान जारी किए गए हैं, जिससे भारत के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (आईआईओजेके) में जनसांख्यिकीय परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ये गैर-स्थानीय लोग पर्यटकों के रूप में आते हैं, निवास स्थान प्राप्त करते हैं और फिर ऐसा व्यवहार करने लगते हैं जैसे कि वे जमीन के मालिक हैं। नतीजतन, हिंसा उन लोगों पर निर्देशित की जाएगी जो अवैध रूप से बसने का प्रयास कर रहे हैं।"

Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एलजी मनोज सिन्हा पहुंचे श्रीनगर

हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली से तुरंत रवाना होकर श्रीनगर पहुंच चुके हैं। श्रीनगर में गृहमंत्री शाह हमले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।"

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर मेजर जनरल बख्शी की खरी-खरी, कहा- एक और एयर स्ट्राइक का समय आ गया है, बेचारी विधवा...

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड