बोला था सुबह लौट आऊंगा...पत्‍नी का बर्थडे मनाने गए LIC अफसर की आतंकियों ने की हत्या; मां का रो-रोकर बुरा हाल

पुलगामा में आतंकी हमले में LIC अफसर सुशील नथानिया की मौत हो गई। वो MP के अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में ब्रांच मैनेजर थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pahalgam Terror Attack
Pahalgam Terror Attack | Image: ANI/Republic

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को कायर आतंकियों ने खून से रंग दिया। खूबसूरत वादियां खून से लहूलुहान हो गई। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत ने पूरे देश को हिला दिया है। चश्‍मदीदों के मुताबिक हथियार से लैस आतंकियों ने लोगों से पहले नाम पूछा फिर कलमा पढ़ने को कहा और फिर गोलियां बरसाने शुरू कर दी। इस हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक परिवार ने अपने बेटे को खो दिया। मृतक सुशील नथानियल अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने कश्मीर गए थे।


पुलगामा में आतंकी हमले में LIC अफसर सुशील नथानिया की मौत हो गई। वो MP के अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। हमले में सुशील की बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है जिनका इलाज कश्मीर की अस्पताल में चल रहा है। बेटे ऑस्टिन, बेटी आकांक्षा और पत्नी जेनिफर के साथ सुशील कश्मीर गए थे वो यहां अपनी पत्नी की जन्मदिन मनाने आए थे। मगर अब वो कभी लौटकर घर नहीं आएंगे।

पत्नी का जन्मदिन मनाने गए थे कश्मीर 

LIC अफसर सुशील मूल रूप से जोबट के रहने थे। वर्तमान में वो अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में पदस्थ थे। पत्नी का जन्मदिन मनाने कश्मीर गए सुशील की मौत की जानकारी जैसे ही परिवार वालों की मिली सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रोते बिलखते कह रही है, बेटा बोला था सुबह लौट आऊंगा मगर वो कभी वापस नहीं आएगा। वहीं, पत्नी बेसुध है। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जन्मदिन को यादगार बनाने वाले उनकी यादों में ही रह जाएंगे। इधर सुशील के परिजन ने पीएम मोदी से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आतंकियों को चुन-चुन कर मारने की बात कही है, तभी उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।

आतंकियों ने घाटी को किया लहूलुहान

बता दें कि मंगलवार, 22 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे पहलगाम का बैसरन इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उठा। आतंकियों ने वादियों का लुफ्त उठाने आए पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। आतंकी कायरना हरकत दिखाते बुए बेकसूर 28 पर्यटकों की हत्या कर दी। कई पर्यटक इस हमले में घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज कश्मीर के अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

आतंकियों की तलाश में जुटी सेना

आतंकियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रहे हैं। इस आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपना सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौट आए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार को होने वाली कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी बैठक में पीएम मोदी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: हाथ में AK 47, पठानी कुर्ता...पहलगाम में पर्यटकों के खून से हाथ रंगने वाले कायर आतंकी की पहली तस्‍वीर आई सामने, खौल उठेगा खून

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड