22 अप्रैल पहलगाम, 7 अक्टूबर 2023 इजरायल... दो जगह, एक ही पैटर्न से ताबड़तोड़ फायरिंग, TRF का क्या है हमास कनेक्शन?

पहलगाम के आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों के मरने की जानकारी है, जबकि 20 के करीब लोग बुरी तरह घायल हैं। पिछले दिन आतंकियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attack on Pahalgam on Hamas-like pattern
पहलगाम में हमास जैसे पैटर्न पर अटैक हुआ. | Image: Video Grab

Pahalgam Attack: पहलगाम की आतंकी घटना ने इजरायल पर हमास के अटैक की कहानी को जिंदा कर दिया है। इससे संभावना जताई जा रही है कि अब भारत इजरायल की तरह ही आतंकवादियों और उसे पनाह देने वालों को बख्शेगा नहीं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने कायरता दिखाते हुए हमला किया। निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को आतंकवादियों ने पहलगाम में निशाना बनाया। ये ठीक वैसे ही हुआ जो साल 2023 में हमास के आतंकवादियों ने इजरायल के भीतर जाकर किया था।

पहलगाम के आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों के मरने की जानकारी है, जबकि 20 के करीब लोग बुरी तरह घायल हैं। पहलगाम में सैलानियों पर हमला तब किया गया है, जब कोई पैराग्लाइडिंग कर रहा था, कोई सैर कर रहा था, बच्चे ट्रंपोलिन पर कूद रहे थे तो कोई वायर के जरिए हवा में मजे ले रहा था। आतंक के इस नरसंहार को लेकर जो जानकरी सामने आ रही है वो ये है कि पहलगाम में हुआ ये हमला अब 7 अक्टूबर 2023 के हमास के उस हमले की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें 260 नागरिकों समेत 1200 लोगों की मौत हो गई थी।

इजरायल में हमास ने कैसे हमला किया?

हमास ने इजरायल के साथ युद्ध की खुद शुरुआत की थी। पहलगाम की तरह इजरायल में अपनी खुशियों के पल बिता रहे निहत्थे और निर्दोष लोगों पर हमास ने हमला किया था। रेइम के पास बड़ी संख्या में लोग नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में शिरकत कर रहे थे। सीमापार से आकर हमास के आतंकवादियों ने ना बच्चे देखे, ना महिलाएं देखी और ना बुजुर्ग लोगों को छोड़ा। उनके सामने जो आया सबको मारते चले गए। 250 के करीब इजरायलियों को हमास के आतंकवादी वहां से उठाकर भी ले गए थे। खैर, इजरायल ने ऐसा पलटवार किया कि हमास का नामोनिशान ही मिट गया। गाजा पट्टी में इजरायल ने हमास के सभी ठिकानों, लीडर्स और आतंकियों को चुन-चुनकर मार दिया।

हमास पैटर्न पर पहलगाम में TRF ने अटैक किया

पहलगाम में द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF के हमले का पैटर्न हमास जैसा था। आतंकी संगठन TRF लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी है। ये संगठन 2019 में बना और अब इसकी एक नई कड़ी ‘फैल्कन स्क्वॉड’  चर्चा में है। बताया जाता है कि फैल्कन स्क्वॉड को हिट-एंड-रन अटैक, टारगेटेड किलिंग, जंगलों में छिपने और सोशल मीडिया के जरिए भर्ती करने में महारत है। 

Advertisement

पहलगाम में भेष बदलकर आतंकी आए और निर्दोषों पर गोलियां बसराईं। बताया जाता है कि 6 से 8 आतंकियों ने हमला किया। 3 से 4 आतंकियों ने गोलियां चलाईं और 2-3 आतंकियों ने हमलावरों को सैफ पैजेस दिया। कथित तौर पर कश्मीरी कुर्ते में आतंकी आए और कुछ आतंकी कश्मीरी में बोल रहे थे। कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि आतंकवादियों ने धर्म और नाम पूछकर लोगों को गोलियां मारीं। अभी तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि है। बहरहाल, सवाल यही है कि क्या भारत अब इजरायल की तरह आतंकवादियों का नामोनिशान मिटाने वाला है?

यह भी पढ़ें: उदास चेहरा, सीने में आग, घर नहीं गए सीधे बैठक; पहलगाम पर दिखा पीएम मोदी का दर्द

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड