चेहरे पर उदासी, सीने में धधकती आग, घर नहीं गए सीधे मीटिंग बुलाई; सऊदी से लौटे PM मोदी के फेस पर दिखा पहलगाम की घटना पर दर्द

पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब गए थे। वहां के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने PM मोदी को दौरे का न्योता दिया था। फिलहाल वो लौट आए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Meeting
पहलगाम की घटना पर पीएम मोदी ने बैठक की. | Image: PTI

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले ने सबको झकझोंर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर लौटे हैं और उनका पहलगाम की घटना का दर्द साफ दिखाई दिया। प्रधानमंत्री के देश लौटने की जो तस्वीरें सामने आईं, उनके स्पष्ट तौर पर देखा गया कि नरेंद्र मोदी का चेहरा उतरा हुआ था। अक्सर विदेश दौरे से लौटते समय प्रधानमंत्री के चेहरे पर अलग रौनक रहती है, लेकिन सऊदी से लौटे पीएम मोदी के चेहरे पर उदासी रही। उनके सीने में पहलगाम की घटना के बाद आतंकियों को लेकर आग भी जरूर धधक रही होगी, क्योंकि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वो अपनी गाड़ी में बैठकर घर नहीं गए, बल्कि वहीं एक हाईलेवल मीटिंग बुला ली, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल थे।

पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब गए थे। वहां के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने पीएम मोदी को दौरे का न्योता दिया था। दोपहर तक हर कोई पीएम मोदी के सऊदी अरब में हुए स्वागत की चर्चा कर रहे थे। हालांकि शाम तक पहलगाम में अटैक की घटना ने पूरे देश को हिला दिया। पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने सैलानियों को निशाना बनाते हुए अटैक किया। इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल होने की पुष्टि हुई है। मारे गए लोगों में दो विदेशी पर्यटकों के अलावा भारत के अलग अलग राज्यों से घूमने आए पर्यटक शामिल थे।

सऊदी अरब का डिनर भी छोड़ आए PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा को बीच में ही रोक दिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब की ओर से आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज को छोड़ दिया और अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त करने का फैसला किया। पहले उनका बुधवार रात को लौटने का कार्यक्रम था। हालांकि, मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादी हमला होने के बाद वे बुधवार सुबह ही भारत पहुंच गए। अमित शाह पिछले दिन ही कश्मीर के लिए चले गए। पीएम मोदी ने भारत आते ही एक बड़ी बैठक की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की और कसम खाई कि इस हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पहलगाम की घटना पर PM मोदी क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार शाम को 'X' पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा- 'मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है, और ये और भी मजबूत होगा।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: तुम लोगों ने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है...पहलगाम में पर्यटकों पर गोली बरसाते बोले आतंकी, कहा- जा कर अपने पीएम को बोल देना

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड