Pahalgam: सिंधु जल समझौता पर रोक से बाघा बॉर्डर बंद होने तक...CCS की बैठक में PAK को सबक सिखाने के लिए क्या-क्या बड़े फैसले?

Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद CCS की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। मोदी सरकार ने सिंधु जल समझौता पर रोक से बाघा बॉर्डर बंद करने का आदेश दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CCS Meeting.
CCS की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले। | Image: Republic

Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की मौजूदगी में CCS की बैठक हुई। बैठक करीब ढाई घंटे तक चली, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजित डोभाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सीसीएस की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मोदी सरकार ने आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए। सीसीएस की बैठक में सिंधु जल संधि तत्काल स्थगित करने के साथ ही राजनयिक मिशन की संख्या अब 30 हो गई। इसके अलावा पाकिस्तानी सैन्य राजनयिकों को अवांछित घोषित किया गया। पाकिस्तान के लिए सार्क वीजा को भी रद्द कर दिया गया। वाघा अटारी सीमा बंद की जाएगी।

सीसीएस की बैठक में मोदी सरकार ने 5 बड़े फैसले लिए हैं-

1. सिंधु जल समझौता स्थगित किया गया

2.  चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।

Advertisement

3. पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसपीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसपीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।

4. नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।

Advertisement

5. भारत इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद रद्द माने जाएंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी जानकारी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने CCS की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए कहा, "CCS ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। संकल्प लिया गया कि इस हमले के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। तहव्वुर राणा के हाल के प्रत्यर्पण की तरह, भारत उन लोगों की तलाश में निरंतर प्रयास करेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया है या उन्हें संभव बनाने की साजिश रची है।"

पहलगाम हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "आज शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। CCS को पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। CCS ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की..."

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'पाकिस्तान के नागरिक और राजनयिक भारत छोड़ें', PM आवास पर CCS की बैठक में ताबड़तोड़ बड़े फैसले

 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड