'देखना सेना कैसे पाकिस्तान के छक्के छुड़ाती है, पूरी दुनिया...', PM मोदी ने सेना को दी खुली छूट तो अनिल विज गदगद; VIDEO

मंत्री अनिल विज ने कहा कि पीएम मोदी ने सेना को अपने विवेक से कार्रवाई करने का मौका दिया है। अब देखना सेना कैसे पाकिस्तान के छक्के छुड़ाती है।

Follow : Google News Icon  

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई है। सीमा पर दोनों और से तनाव है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। PAK के आतंकियों ने सिर्फ हिंदुओं को अपना निशाना बनाया था। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल हैं। हर एक भारतीय इस हमले के बदले का इंतजार कर रहा है। इधर केंद्र की मोदी सरकार भी बड़े एक्शन की तैयारी में जुटी है। इस बीच हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि भारत अपने दुश्मन को ऐसा सबक सिखाएगा की पूरी दुनिया देखेगी।


आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान से पहलगाम का बदला लेने की भारत पूरी तैयारी है। आतंक के मुद्दे पर पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। विपक्ष भी आतंकियों के खिलाफ बड़े कदम के लिए केंद्र सरकार को अपना समर्थन दे रही है। वहीं, राजधानी दिल्ली में इसकी पटकथा लिखा जा रही है। बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस बीच पीएम मोदी की तैयारी पर मंत्री अनिल विज ने बड़ी बात कही है।

पूरी दुनिया देखेगी भारत का बदला-अनिल विज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का काम करने का तरीका ऐसा है, वे अधिकारियों को अपने विवेक से काम करने का मौका देते हैं। इसी तरह उन्होंने सेना को भी अपने विवेक से कार्रवाई करने का मौका दिया है। पूरी दुनिया देखेगी कि सेना पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाती है। भारतीय सेना पाकिस्तान के छक्के छुडा देगी और पूरा विश्व देखेगा।

आतंकवाद का नेस्तनाबूत होना तय- जगदंबिका पाल

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी कहा कि पीएम मोदी ने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का जो प्रण लिया है उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा है कि पहलगाम की घटना में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा दी जाएगी जो अकल्पनीय होगी। आतंकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। पाकिस्तान आज अलग-थलग पड़ गया है, पूरी दुनिया भारत के साथ है। इस बार आतंकवाद पर ऐसा प्रहार किया जाएगा कि वह नेस्तनाबूत होगा।

Advertisement

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप

पाकिस्तान पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाइयों से पहले से ही डरा हुआ है। इसका बड़ा सबूत बुधवार को देखने को मिला। पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई पोस्ट खाली कर दिए गए थे। पाकिस्तानी सेना ने इन पोस्ट से झंडे भी हटा लिए थे। करीब 30 मिनट बाद पाकिस्‍तान ने फिर पोस्‍ट पर अपना झंडा लगा दिया है। वहीं पाकिस्तानी सेना LoC पर लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने पहली बार सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सीजफायर तोड़ा। जिसका भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: BREAKING: भारत से कांप रहा पाकिस्‍तान, पोस्‍ट से हटाया झंडा फिर लहराया

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड