अपडेटेड 29 April 2025 at 13:15 IST

Pahalgam: वाघा बॉर्डर पर लंबी-लंबी कतार... पाकिस्तानियों के लिए खतरे की घंटी, शाम तक बोरिया बिस्तर नहीं समेटा तो क्या होगा?

मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए दी गई समय-सीमा 29 अप्रैल यानि आज खत्म हो रही है। इसके बाद उनका वीजा अवैध हो जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Pakistani leaving india.
पाकिस्तानी | Image: PTI

Pakistan Nationals Medical Visa Ends: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक हफ्ता हो चुका है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में घूमने पहुंचे पर्यटकों का धर्म पूछकर नरसंहार कर दिया गया। इस घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात है। केंद्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों का देश छोड़ने का सिलसिला बरकरार है। वहीं मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए दी गई समय-सीमा 29 अप्रैल यानि आज खत्म हो रही है। इसके बाद उनका वीजा अवैध हो जाएगा।

पाकिस्तानी बेहतर इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आया करते थे। हालांकि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को आज भारत छोड़कर अपने मुल्क लौटना होगा। जानकारी के अनुसार, अगर मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों ने देश नहीं छोड़ा तो उन्हें गिरफ्तार कर केस चलाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें तीन साल तक की जेल या तीन लाख जुर्माना, या फिर दोनों सजा हो सकती है। सरकार ने यह कदम पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया है।

मेडिकल वीजा होल्डर्स को आज छोड़ना होगा भारत

SAARC वीजा रखने वालों के लिए भारत छोड़ने की समय-सीमा 26 अप्रैल थी। जबकि मेडिकल वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिन वीजा श्रेणियों के नागरिकों को भारत छोड़ना होगा उनमें वीजा ऑन अराइवल, फिल्म, पत्रकार, बिजनेस, ट्रांजिट, छात्र, ग्रुप टूरिस्ट, विजिटर, पर्वतारोहण, तीर्थयात्री और ग्रुप तीर्थयात्री वीजा शामिल है।

शॉर्ट टर्म वीजा वैधता 27 अप्रैल को खत्म

अटारी बॉर्डर पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानियों के लिए शॉर्ट टर्म वीजा वैधता 27 अप्रैल को ही खत्म हो चुकी है। पिछले तीन दिनों में 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर से होकर अपने मुल्क लौटे हैं। इसके अलावा 850 नागरिक पाकिस्तान से भारत लौट आए हैं।

Advertisement

आतंकी हमले के बाद उठाया गया कदम

बता दें कि 22 अपैल को पलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस हमले के बाद 25 अप्रैल को भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़कर पाकिस्तान लौटने का नोटिस जारी किया गया था। लॉन्ग टर्म, डिप्लोमैट्स और आधिकारिक वीजा छोड़ पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए थे।   

यह भी पढ़ें: 'उसके 3 बार अल्लाहु अकबर बोलते ही फायरिंग...', जिपलाइनिंग कर रहे टूरिस्ट ने बयां किया पहलगाम आतंकी हमले का खौफनाक मंजर

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 April 2025 at 13:14 IST