पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने की बढ़ी अवधि, पहले 48 घंटे में छोड़ना था भारत; अब इस तारीख तक मिली छूट

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था, हालांकि, अब इस समय को बढ़ा दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistani leaving india.
भारत से पाकिस्तानियों के लौटने की अवधि बढ़ाई गई। | Image: PTI

पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए थे। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। हालांकि, अब इस समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। लोगों के भारत से वापस अपने देश जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

पहले सरकार ने 27 अप्रैल यानि कि रविवार तक भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस अपने देश जाने के समय दिया था। अब ये समय बढ़ाकर 29 अप्रैल तक कर दिया गया है। अटारी बॉर्डर से आज चौथे दिन 237 पाकिस्तानी भेजे गए वापस। वहीं 116 भारतीय वतन वापस लौटे। अब तक 4 दिनों में 537 पाकिस्तानी भेजे गए वापस, जबकि 850 भारतीय लौटे। वहीं अब 29 अप्रैल तक पाकिस्तानियों को हर हाल में वापस जाना होगा।

पहलगाम में धर्म पूछकर 25 हिंदुओं की हत्या

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। कथित तौर पर हिंदू धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई थी। मरने वालों में 25 हिंदू नागरिक ही थे। इस कायरता पूर्ण आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने के साथ कई कड़े फैसले लिए। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों को हिंदुस्तान छोड़ने का फैसला भी था। इसके बाद बॉर्डर पर लोग अपने-अपने मुल्क पहुंचने के लिए जुट रहे हैं।

मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध

SAARC वीजा पर भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए बाहर निकलने की समय सीमा 26 अप्रैल को खत्म हो गई, जबकि मेडिकल वीजा पर आने वालों को छोड़कर बाकी के लिए ये रविवार 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं। ऐसे में बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के अपने देश में जाने के लिए वाहनों की कतार लग गई हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Indo-Pak Tension के बीच इंडियन नेवी ने की एंटी-शिप मिसाइलों की सफल टेस्टिंग, अब थर-थर कांपेगा पाकिस्तान
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड