'आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ...' कतर के अमीर ने PM मोदी से फोन पर की बात, पहलगाम हमले पर जताया दुख

कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल-थानी ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। कतर के अमीर ने पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi and qatar's emir meeting.
कतर के अमीर ने PM मोदी से फोन पर बात की। | Image: PTI

कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल-थानी ने पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में कतर ने साथ देने की बात कही है। कतर के अमीर ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। कतर के अमीर अल थानी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत के साथ हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने पहलगाम में सीमा पार से हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत की सभी कार्रवाइयों में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने एकजुटता और समर्थन के स्पष्ट संदेश के लिए शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और इस वर्ष की शुरुआत में अमीर की राजकीय यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"

राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से की बात

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में रूस ने भारत का साथ देने का आश्वासन दिया है। बीते दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। रूसी राष्ट्रपति ने भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा, “राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का दिया न्योता

उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस के विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई दी और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Indo-Pak तनाव के बीच जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, अब सिर्फ ये देश आगे
 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड