अपडेटेड 6 May 2025 at 17:27 IST

Indo-Pak तनाव के बीच जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, अब सिर्फ ये देश आगे

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। IMF के रिपोर्ट के अनुसार अब सिर्फ तीन देश ही भारत से आगे हैं।

Follow : Google News Icon  
India to become world's 4th largest economy leaving japan behind.
जापान को पीछे छोड़ भारत इस साल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। | Image: Canva

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। IMF के रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में ही भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। जापान को पीछे कर भारत चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाने जा रहा है। इसका मतलब ये है कि अब सिर्फ तीन देश ही भारत से आगे हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के नए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अप्रैल 2025 एडिशन चके अनुसार भारत इस साल जापान को पीछे छोड़ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। IMF की ओर से साझा जानकारी के अनुसार इस साल वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी 4,187.017 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। वहीं जापान की अनुमानित जीडीपी 4,186.431 बिलियन डॉलर हो सकता है।

ये तीनों देश भारत से आगे

जापान को पछाड़ने के बाद भारत से बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका, चीन और जर्मनी की होगी। इन तीनों देशों के बाद भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। इस समय अमेरिका की GDP 25500 अरब डॉलर और दूसरे स्थान पर चीन की GDP 18000 अरब डॉलर है। वहीं 4200 अरब डॉलर के साथ जर्मनी तीसरे नंबर पर आता है। बता दें, 2024 तक भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। IMF के रिपोर्ट की मानें तो 2028 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। यानि कि 2028 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

10 सालों में दोगुनी हुई भारत की GDP

IMF की रिपोर्ट की अगर मानें तो भारत की जीडीपी बीते 10 सालों में दोगुनी हो गई है। भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है।  बीते 10 सालों में 105 फीसदी बढ़ी। 2015 में भारत की जीडीपी 2.1 ट्रिलियन थी, जो अब 4.3 ट्रिलियन है। हालांकि, IMF की रिपोर्ट में भारत की ग्रोथ रेट में कमी आई है।

Advertisement

IMF की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में भारत की ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.2 फीसदी पर आ गई है। ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट कंजम्प्शन बढ़ने की वजह से भारत की ग्रोथ रेट उम्मीद के हिसाब से स्थिर है। 

ग्लोबल इकोनॉमिक सिस्टम में बदलाव की चेतावनी

बता दें, IMF ने चेतावनी दी है कि ग्लोबल इकोनॉमिक सिस्टम में बदलाव होने जा रहा है। बीते 80 दशक से पूरी दुनिया एक ही इकोनॉमिक सिस्टम के पैटर्न पर काम कर रही है। ऐसे में IMF ने इसके बदलने की चेतावनी जारी कर दी है। दुनिया अब उस दौर में आगे बढ़ रही है, जहां, व्यापार और इन्वेस्टमेंट के नियमों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बजेगा सायरन, छा जाएगा अंधेरा... 7 मई को देश के इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल, MHA ने जारी किया आदेश

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 6 May 2025 at 16:51 IST