Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का गुस्सा फूटा, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में हरियाणा के लाल लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी मौत हो गई। इस बीच खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Haryana Sports Minister Gaurav expressed grief on pahalgam attack.
पहलगाम अटैक पर हरियाणा के खेल मंत्री ने जताया दुखा। | Image: AP/Republic

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने गत दिवस जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। पहलगाम हमले से हर आंख नम हैं। इस दु:ख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले इन आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आतंकी हमले में हरियाणा प्रदेश के जिला करनाल के लेफ्टिनेंट विजय नरवाल की शहादत पर नमन करते हुए कहा कि सरकार मुश्किल की इस घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुश्मन चाहे किसी भी कोने में छुपे हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

देश आतंकवाद स डरने य झुकने वाला नहीं: गौरव गौतम

उन्होंने कहा कि देश ऐसे कठिन समय में एकजुट है और आतंकवाद से डरने या झुकने वाला नहीं है। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए आम नागरिकों की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा की यह आतंकवादियों की कायराना हरकत है, जिसने निर्दोष लोगों की जान ली। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने ईश्वर से आतंकी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता करते हुए कहा कि कायरतापूर्ण हमले के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देश आतंक के विरुद्ध अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है।

Advertisement

पार्थिव शरीर से लिपट-लिपटकर रोई लेफ्टिनेंट की पत्नी

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर को जब जम्मू-कश्मीर से हरियाणा के करनाल में उनके घर लाया गया। वहीं पार्थिव शरीर को पहलगाम से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। वहीं जब उनकी पत्नी पार्थिव शरीर के पास पहुंची तो वह विनय के शव से लिपट-लिपटकर रोने लगीं।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam: लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर से लिपट-लिपटकर रोई पत्नी, तो सब की आंखें हो गईं नम, कहा- हमे गर्व है, जय हिंद...

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड