Pahalgam: लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर से लिपट-लिपटकर रोई पत्नी, तो सब की आंखें हो गईं नम, कहा- हमें गर्व है, जय हिंद...

Pahalgam: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। इस दौरान उनकी पत्नी शव से लिपट-लिपटकर रोने लगीं।

Follow : Google News Icon  
indian navy lieutenant vinay narwal death in pahalgam terror attack.
पहलगाम अटैक में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या। | Image: Screen Grab Republic

Pahalgam Terror Attack: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर को जब जम्मू-कश्मीर से घर लाया जा रहा था तो पहलगाम से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। वहीं जब उनकी पत्नी पार्थिव शरीर के पास पहुंची तो वह विनय के शव से लिपट-लिपटकर रोने लगीं।

इस दौरान विनय की पत्नी हिमांशी ने कहा, "विनय एक बेहतरीन इंसान थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। वह जहां भी हों, उनका जीवन बेहतरीन हो, और हम उन्हें हर तरह से गौरवान्वित महसूस कराएंगे....उनकी वजह से ही हम सब अभी भी जीवित है... हमें हर तरह से उन पर गर्व होना चाहिए।"

हफ्तेभर पहले हुई थी शादी

बता दें, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हफ्तेभर पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद रीति-रिवाजों को पूरा कर विनय अपनी नई दुल्हनियां के साथ हनीमून पर कश्मीर पहुंचे थे। लेकिन किसे पता था कि ये नवजोड़ा वापस घऱ नहीं जा पाएगे। उन्हें नहीं पता था कि हिमांशी को अकेले ही वापस आना पड़ेगा।

हाथों में लाल चूड़ा और सामने पति की लाश...

हिमांशी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में हिमांशी हाथों में लाल चूड़ा पहने पति की लाश के सामने बेसुध होकर बैठी हैं। वहीं कुछ दूरी पर एक और लाश पड़ी है। वहीं विनय के हरियाणा वाले घर पर मातम पसरा हुआ है। विनय के पिता अपने जवान बेटे की लाश लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

Advertisement

विनय की मौत पर नौसेना ने भी जताया शोक

विनय की मौत पर नौसेना ने शोक जताते हुए लिखा, "एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सीएनएस, और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद क्षति से स्तब्ध और गहरे दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ भी पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: आतंकवाद का धर्म होता है? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस... तो जानिए सैयद हुसैन को आतंकियों ने क्यों मारा

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड