पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन

Malti Joshi passes away: 90 साल की उम्र में पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का निधन हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Malti Joshi
मालती जोशी | Image: X

Malti Joshi passes away: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और प्रसिद्ध कथाकार मालती जोशी का बुधवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं।

एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि मालती जोशी ने अपने बेटे और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

‘मालवा की मीरा’ के नाम से लोकप्रिय रहीं मालती जोशी को 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्श्री सम्मान से नवाजा था।

मालती जोशी की कहानियां ‘मध्यांतर’, ‘पटाक्षेप’, ‘पराजय’, ‘एक घर सपनों का’ और ‘वो तेरा घर, ये मेरा घर’ तथा उनका उपन्यास ‘औरत एक रात है’ काफी लोकप्रिय हुए । उन्होंने हिंदी और मराठी भाषा में साठ से अधिक किताबें लिखीं ।

Advertisement

उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: एसबीआई ने चुनिंदा अल्पकालिक परिपक्वता पर एफडी दर 75 आधार अंक तक बढ़ाई

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड