एसबीआई ने चुनिंदा अल्पकालिक परिपक्वता पर एफडी दर 75 आधार अंक तक बढ़ाई
SBI Raises FD Rates: एसबीआई ने चुनिंदा अल्पकालिक परिपक्वता पर एफडी दर 75 आधार अंक तक बढ़ाई गई।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

SBI Raises FD Rates: देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चुनिंदा अल्पकालिक परिपक्वता पर सावधि जमा दर में 75 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की है। यह कदम अन्य ऋणदाताओं द्वारा भी उठाए जाने की संभावना है।
एसबीआई की वेबसाइट पर जारी किए गए संशोधित आंकड़े के अनुसार, 46-179 दिन की सावधि जमा (एफडी) के लिए दर 75 आधार अंक बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दी गई है, जो पहले 4.75 प्रतिशत थी।
अन्य दो परिपक्वता अवधि 180-210 दिन और 211 दिन से लेकर एक वर्ष से कम में 25 आधार अंक की वृद्धि हुई है, जो क्रमशः छह प्रतिशत और 6.25 प्रतिशत है। दो करोड़ रुपये से कम जमा पर नई दरें 15 मई 2024 से प्रभावी हैं।
इसमें कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक मानदंडों के अनुसार संशोधित दरों पर अतिरिक्त 50 आधार अंक के पात्र होंगे।
Advertisement
एसबीआई ने एक वर्ष से अधिक की अन्य परिपक्वता अवधियों पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रखी हैं। सात दिन से शुरू होकर 210 दिन तक की तीन परिपक्वता अवधि के लिए ब्याज दर 10 से 25 आधार अंक के बीच बढ़ाई गई है।
वहीं, एक साल से शुरू होकर तीन साल तक की लंबी अवधि की सावधि जमाओं पर 20 आधार अंक से 25 आधार अंक के बीच ऊंची ब्याज दरें होंगी।