सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन किया

Domestic Crude Oil: सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन कर दिया है।

palm oil
घरेलू कच्चा तेल | Image: Shutterstock

Domestic Crude Oil: सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को बृहस्पतिवार से 8,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन कर दिया है।

यह कर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन के निर्यात पर एसएईडी को ‘शून्य’ पर बरकरार रखा गया है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि नई दरें 16 मई से प्रभावी हैं।

भारत ने पहली बार एक जुलाई 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर कर लगाया था। इसके साथ ही वह उन देशों में शामिल हो गया जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं।

तेल की पिछले दो सप्ताह की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Skin Sunburn Tips: धूप से झुलस गई है स्किन? अपनाएं ये असरदार टिप्स, फौरन मिलेगी राहत

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड