अपडेटेड 25 January 2026 at 15:05 IST
Padma Awards 2026: इस साल इन नायकों को मिलेगा पद्म सम्मान, पुरस्कार पाने वालों की पूरी LIST आई सामने
पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है और इसे लेकर एक शुरुआती सूची भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रारंभिक सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की तैयारी है।
- भारत
- 2 min read

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है और इसे लेकर एक शुरुआती सूची भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रारंभिक सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की तैयारी है। हालांकि पूरी और आधिकारिक सूची सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी।
फिलहाल, जिन नामों का ज़िक्र हो रहा है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सूची पर अंतिम मुहर औपचारिक घोषणा से पहले ही लगा दी गई है।
पद्म सम्मान मिलने वालों की लिस्ट (सूत्र)
- भगवंदास रायकर (मध्य प्रदेश)
- भिकल्या लडक्या धिंडा (महाराष्ट्र)
- ब्रिज लाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर)
- चरण हेम्ब्रम (ओडिशा)
- चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश)
- डॉ. पद्मा गुरमेट (जम्मू-कश्मीर)
- कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (केरल)
- महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)
- नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा)
- ओथूवर तिरुथानी (तमिलनाडु)
- रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश)
- रघुवीर खेडकर (महाराष्ट्र)
- राजस्तापति कालीअप्पा गौंडर (तमिलनाडु)
- सांग्युसांग एस. पोंगेनर (नागालैंड)
- श्रिरंग देवबा लाड (महाराष्ट्र)
- थिरुवरूर बख्तवसलम (तमिलनाडु)
- अंके गौड़ा (कर्नाटक)
- आर्मिदा फर्नांडीस (महाराष्ट्र)
- डॉ. श्याम सुंदर (उत्तर प्रदेश)
- गफरुद्दीन मेवर्ती (राजस्थान)
- खेम राज सुंद्रीयाल (हरियाणा)
- मीर हाजीभाई कसामभाई (गुजरात)
- मोहन नगर (मध्य प्रदेश)
- नीलेश मंडलेवाला (गुजरात)
- आर एंड एस गोडबोले (छत्तीसगढ़)
- राम रेड्डी ममिडी (तेलंगाना)
- सिमांचल पात्रो (ओडिशा)
- सुरेश हनागवाड़ी (कर्नाटक)
- तेची गूबिन (अरुणाचल प्रदेश)
- युनम जत्रा सिंह (मणिपुर)
- बुधरी ताथी (छत्तीसगढ़)
- डॉ. कुमारासामी थंगाराज (तेलंगाना)
- डॉ. पुण्णियामूर्ति नटेासन (तमिलनाडु)
- हैली वॉर (मेघालय)
- इंदरजीत सिंह सिद्धू (चंडीगढ़)
- के. पाजनिवेल (पुडुचेरी)
- कैलाश चंद्र पंत (मध्य प्रदेश)
- नुरुद्दीन अहमद (असम)
- पोकीला लेकटेपी (असम)
- आर. कृष्णन (तमिलनाडु)
- एस. जी. सुशीलेम्मा (कर्नाटक)
- टागा राम भील (राजस्थान)
- विश्व बंधु (बिहार)
- धर्मिकलाल चूनीलाल पांड्या (गुजरात)
- शफी शौक़ (जम्मू-कश्मीर)
क्यों दिया जाता है ये सम्मान
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, जबकि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
Advertisement
इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जहां सम्मानित व्यक्तियों को देश की सर्वोच्च गरिमा के साथ यह नागरिक सम्मान दिया जाता है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 January 2026 at 15:05 IST