BREAKING: स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्‍ताव लाएगा विपक्ष; सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी लोकसभा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Om Birla
Om Birla | Image: ANI

संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी लोकसभा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि सदन गतिरोध और नारेबाजी के लिए नहीं है। इससे पहले, विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक हुई। अब सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है वो ये कि विपक्ष लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाएगा।

आपको बता दें कि विपक्ष ने पहले ही कह दिया है कि संसद में राहुल गांधी को अगर बोलने दिया जाएगा तो ही सदन चलेगा। विपक्ष के सूत्रों की मानें तो लगभग सभी विपक्षी दल स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर सहमत हैं और जल्द ही इसे लेकर लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपने की तैयारी है। 

विपक्ष की ओर से स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा जा रहा है कि इस पर अभी हस्ताक्षर होने बाकी हैं। स्पीकर के खिलाफ विपक्ष अगर अविश्वास प्रस्ताव लाता है, तो यह लगातार दूसरे कार्यकाल में स्पीकर की कुर्सी संभाल रहे ओम बिरला के कामकाज पर बड़ा सवालिया निशान होगा।

स्‍पीकर ने राहुल गांधी को बोलने से रोका था

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व सेनाध्‍यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का अंश पढ़ना चाह रहे थे, लेकिन लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी इजाजत नहीं दी। स्‍पीकर ने कहा कि जो पुस्‍तक अभी छपी ही नहीं है, उसपर सदन में चर्चा कैसे की जा सकती है। 

दूसरी तरफ राहुल गांधी किताब का अंश पढ़ने पर अड़े रहे। इसको लेकर लोकसभा में हंगामा इस कदर बढ़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर अपनी बात भी नहीं रख सके।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Delhi School Bomb Threat: अफजल गुरु की याद में... दिल्ली के 9 बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे ईमेल में PM मोदी-अमित शाह का जिक्र
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड