Delhi School Bomb Threat: अफजल गुरु की याद में... दिल्ली के 9 बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे ईमेल में PM मोदी-अमित शाह का जिक्र

दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi will become Khalistan 9 famous schools get bomb threats, students evacuated
अफजल गुरु की याद में... दिल्ली के 9 बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे ईमेल में PM मोदी-अमित शाह का जिक्र | Image: Pixabay

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों ने बिना देरी किए दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई।

धमकी को गंभीरता से लेते हुए कई स्कूलों में छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया।

इन स्‍कूलों को मिली धमकी

  • दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल
  • श्रीनिवासपुरी का केम्ब्रिज स्कूल
  • रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल
  • न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का केम्ब्रिज स्कूल
  • सादिक नगर का इंडियन स्कूल
  • रोहिणी का CM श्री स्कूल
  • आईएनए का DTA स्कूल
  • रोहिणी का बाल भारती स्कूल
  • न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल


दूसरे धमकी भरे ईमेल में पीएम मोदी-अमित शाह को बताया दुश्‍मन

Advertisement

कॉल के अलावा एक धमकी भरा ईमेल भी आया है। इस ईमेल में उकसावे और भड़काऊ संदेश लिखे गए हैं, जिसमें "दिल्ली बनेगा खालिस्तान", "अफजल गुरु की याद में" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। मेल में यह भी दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे स्कूल में धमाका होगा और अंत में खुद को "खालिस्तान नेशनल आर्मी" के नाम से जोड़ा गया। इसी ईमेल में पीएम मोदी, अमित शाह और जयशंकर को खालिस्‍तान का दुश्‍मन बताते हुए धमकी दी गई है।

हालांकि इस तरह के संदेशों को सुरक्षा एजेंसियां बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच करती हैं और आमतौर पर लोगों से अपील की जाती है कि ऐसे दावों पर घबराने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: टीम इंडिया संग मैच खेलने के लिए ICC के सामने पाकिस्‍तान ने रखी 3 शर्तें, दूसरे नंबर वाला तो भारत कभी मान ही नही सकता
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड