मणिपुर में 90 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई: CM एन बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों और वन अधिकारियों ने उखरुल जिले में 90 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट कर दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM N Biren Singh
CM N Biren Singh | Image: PTI

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों और वन अधिकारियों ने उखरुल जिले में 90 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट कर दी है।

यह अभियान बृहस्पतिवार को लुंगचोंग माईफेई पुलिस थाना क्षेत्र में फली पहाड़ी रेंज में संचालित किया गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मादक पदार्थ के खिलाफ जंग में एक और सफलता मिली। उखरुल जिला पुलिस, 6 एमआर, 18 एआर और वन विभाग के संयुक्त बलों ने उखरुल जिले के लुंगचोंग माईफेई (एलएम) पुलिस थाना क्षेत्र की फली पहाड़ी रेंज में 90 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट कर दी और 12 झोपड़ियों को जला दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं त्वरित और समन्वित उपायों के लिए संयुक्त बलों की सराहना करता हूं।’’

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: 12वीं का स्टूडेंट निकला मास्टरमाइंड... दिल्ली में स्कूलों को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड