ओवैसी सऊदी में और प्रियंका चतुर्वेदी इटली-फ्रांस में Pakistan को करेंगे बेनकाब, जानें किस नेता को किस देश की मिली जिम्मेदारी

इस महीने के अंत तक भारत के 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन दुनियाभर में जाकर आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India, All party delegation, Pahalgam terror attack, operation sindoor
7-ऑल पार्टी डेलिगेशन जल्द ही दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे। | Image: ANI

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के की आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। आतंक की धरती पर भारतीय सुरक्षाबलों ने अपने शौर्य और पराक्रम का जो नमूना पेश किया है, उसे हर भारतीय सलाम कर रहे हैं। भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दुनिया को बताने के लिए ऑलपार्टी डेलिगेशन विदेश भेजने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से चुने गए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र परिषद के सदस्यों के साथ ही UNSC के पार्टनर देशों में जाएंगे।

सभी सदस्य UNSC के पार्टनर देशों में जाकर आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस लड़ाई के बारे में विश्व पटल पर जानकारी साझा करेंगे। ये डेलिगेशन ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह के हालात बनें हैं, उसपर भारत का रूख दुनिया के सामने रखेंगे। आइए जानते हैं भारतीय डेलिगेशन में किन-किन नेताओं का नाम शामिल है।

ग्रुप 1 में बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा, बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे, बीजेपी सांसद फांगनोन कोन्याक, दिल्ली सीएम रेखा शर्मा, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह सांधु, गुलाम नबी आजाद और हर्ष श्रृंगला का नाम शामिल है। ग्रुप 1 डेलिगेशन सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया जाएंगे।  

ग्रुप 2 में बीजेपी MP रविशंकर प्रसाद, TDP सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी,  शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद डॉ अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर, पंकज शरण का नाम सामिल हैं। ये लोग ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, EU, इटली, डेनमार्क जाएंगे।

Advertisement

ग्रुप 3 में जदयू सांसद संजय झा, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, AITC सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृज लाल, CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदन बरुआ, भाजपा सासंद डॉ हेमांग जोशी, सलमान खुर्शीद, राजदूत मोहन कुमार का नाम शामिल है। ये सभी इंडोनेशिया, मलेशिया,  रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, सिंगापुर जाएंगे।

ग्रुप 4 में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज, IUML सांसद ईटी मोहम्मद बशीर,भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजेडी सांसद डॉ सस्मित पात्र, भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा, एसएस अहलूवालिया का नाम शामिल है। ये डेलिगेशन UAE, लिबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, सिएरा लियोन जाएगी।

Advertisement

ग्रुप 5 में कांग्रेस सांसग डॉ शशि थरूर, लोजपा (रामविलास) शांभवी चौधरी, झामुमो सांसद डॉ सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भाजपा सांसद भुवनेश्वर कलिता, शिवसेना सांसद मिलिंद मुरली देवड़ा, राजदूत तरणजीत सिंह संधू, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का नाम शामिल है। ये लोग अमेरिका, गुयाना, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया जाएंगे।


ग्रुप 6 में डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि, सपा सांसद राजीव राय, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा, राजद सांसद प्रेम चंद गुप्ता, आप सांसद डॉ अशोक कुमार मित्तल, राजदूत मंजीव एस पुरी, राजदूत जावेद अशरफ का नाम शामिल है। ये लोग स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस जाएंगे।

ग्रुप 7 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, आप सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्ण देवरायालु, आनंद शर्मा, वी मुरलीधरन, राजदूत सैयद अकबरुद्दीन का नाम शामिल है। ये सभी इजिप्ट, कतर, इथोपिया, साउथ अफ्रीका जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश की टूटेगी कमर, भारत ने दे दिया तगड़ा झटका, रेडीमेड गारमेंट्स समेत इन चीजों के आयात पर प्रतिबंध

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड