ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाहट में पाकिस्तान, LoC पर नागरिकों को बना रहा निशाना, गोला-मोर्टार से हमले के बाद खाली कराया गया इलाका

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान हर रोज सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है।गोला-मोर्टार से हमले के बाद सीमावर्ती गांवों को खाली कराया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से डरा हुआ है। उसकी खौफ और बौखलाहट LoC पर दिखाई दे रही है। पहलगाम हमले के बाद से ही सीमा पर पाकिस्तान सेना की ओर से हर रोज सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना अब आम नागरिकों को अपना निशाना बना रही है। नागरिकों के घरों पर गोला-मोर्टार दाग रहा है। अब सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।


जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान हर रोज सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना ने बताया कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों से बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।


सीमावर्ती गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त

कश्मीर संभाग के एक सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन में कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सीमा पर रहने वाले एक नागरिक ने बताया कि आज सुबह 3 बजे जब हमने गोलाबारी की आवाजें सुनीं तो हम बाहर आ गए। अब यहां केवल धुआं और क्षति है। हमले में हमारे बच्चे घायल हो गए हैं। हमें मजबूरन यहां से जाना पड़ रहा है।


सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हुए लोग

वहीं, सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले एक और ग्रामीण ने बताया कि हमें सरकार की ओर से ये प्लॉट आवंटित किए थे। जब भी गोलीबारी होती है और सरकार हमें सचेत करती है, हम इन जगहों पर लौट आते हैं। हमें अभी से सचेत कर दिया गया है, और अगर गोलीबारी बंद हो जाती है, तो हम वापस चले जाएंगे। दो-तीन परिवार एक साथ रहते हैं।

Advertisement

पुंछ में सबसे ज्यादा नुकसान

पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे नागरिक हताहत हो रहे हैं। बुधवार को पुंछ में भी फायरिंग की गई थी, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी। पुंछ जिले में पाकिस्तान ने अब तक सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया है। पुंछ शहर लगभग खाली हो चुका , ज्यादातर लोगों को यहां से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। पाकिस्तान मोर्टार शेल दागे हैं। 
 

यह भी पढ़ें: BREAKING: Operation Sindoor में 100 आतंकी ढेर, राजनाथ सिंह ने दिया अपडेट

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड